लखनऊ में 26 अप्रैल को होगा रोजगार मेले का आयोजन

26 अप्रैल को होगा रोजगार मेले का आयोजन,’अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क देय नही होगा’

लखनऊ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग, लखनऊ अरूण कुमार भारती ने बताया कि दिनांक 26 अप्रैल, 2022 को प्रातः 10ः30 बजे एक रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 03 कंपनी प्रतिभाग कर रही है।सहायक निदेशक सेवायोजन लखनऊ मण्डल लखनऊ ने बताया कि प्रतिभागी कम्पनी सेटलाइफ विजन प्रा0लि0 20 पदों पर नियुक्तियां करेगी जिसमें (1)डिस्टिक क्वारडीनेटर, (2) 40 ब्लाक क्वारडीनेटर, (3) 40 फील्ड आफीसर हेतु अभ्यर्थी महिला/पुरूष शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के मध्य वेतन प्रतिमाह (1) 18000, (2) 15000, (3) 12000 होगा, कार्यस्थल लखनऊ।


उन्होंने बताया कि प्रतिभागी कम्पनी स्किल सोर्स लर्निंग एंड टेकनोलोजिसेस प्रा0लि0 70 पदों पर नियुक्तियां करेगी जिसमें व्हेकिल टेक्निशियन हेतु अभ्यर्थी पुरूष शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक आयु सीमा 18 से 21 वर्ष के मध्य वेतन प्रतिमाह 11000 होगा, कार्यस्थल गुजरात।उन्होंने बताया कि प्रतिभागी कम्पनी एच0डी0बी0 फाइनेसियल सर्विस 22 पदों पर नियुक्तियां करेगी जिसमें सेल्स फाइनेन्स हेतु अभ्यर्थी पुरूष शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के मध्य वेतन प्रतिमाह 12000 होगा, कार्यस्थल लखनऊ। उन्होंने बताया कि मेले में अपने बायोडाटा की प्रति के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेगें। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा। यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना है। मेले में प्रतिभाग हेतु अभ्यर्थियों को कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशा का पालन करना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button