Saturday, March 28, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

367

अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने आज तहसील रुदौली के अमराई गांव में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त के साथ क्षेत्रीय विधायक रामचन्द्र यादव भी उपस्थित रहे तथा विकास के बिन्दुओं पर चर्चा की। क्षेत्र में साफ सफाई का ध्यान देने, सरकारी योजनाओं को समय से पूरा करें तथा आजादी के कार्यक्रम को सफलता के साथ मनाये जाने की अपील की।

उन्होंने निर्माण कार्यो की गुणवत्त्ता के साथ-साथ जल निकासी हेतु सम्बन्धित नाले की सफाई आ रही समस्याओं के दृष्टिगत नाले का भी स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कामाख्या धाम स्थित गोमती नदी घाट तथा इको पार्क हेतु प्रस्तावित भूमि स्थल को मौके पर जाकर देखा तथा माँ कामाख्या धाम समीप सुनबा गांव में निर्मित किये जा रहे अमृत सरोवर का भी निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप श्रमायुक्त, डीएफओ, एसडीएम रुदौली सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।