जिला अधिकारी ने महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – जिलाधिकारी डॉ0 उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत निरंतर भ्रमणशील रहकर जनपद के समस्त मंदिरों एवं शिवालयों का शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जायजा लिया गया तथा उपस्थित समस्त अधिकारी एंव कर्मचारीगण को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच हर्ष उल्लास के साथ शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया।


इस दौरान जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत मेला क्षेत्र में आई महिलाओं/बालिकाओं को उनको कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा के तरीके, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व पुलिस आपातकालीन/महिला हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 आदि के बारे में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button