बेशिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण करते जिलाधिकारी

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का 10.45बजे आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारी कर्मचारियो की उपस्थिति एंव कार्यो को देखा । निरीक्षण में बेसिक शिक्षा कार्यालय के मनीष सिंह वरिष्ठ लिपिक,फिरोज अहमद परिचालक,समग्र शिक्षा के विरेन्द्र सिंह डीसी,सूर्य बहादूर सिंह डीसी प्रथम,रूद्र प्रताप सिंह डीसी जी,अविनाश गौरव,दिनेश कुमार इन्चार्ज,सन्तोष कुमार वर्मा,वित्त एवं लेखा के जगलाल लेखाकार,कुल 9 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये ।

निरीक्षण के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी कार्यालय में उपस्थित नही रहे । जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी ब्यक्त करते अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया । वेतन बाधित की सूचना वरिष्ठ कोषाधिकारी को भी देने हेतु आदेशित किया गया । निरीक्षण के समय वित्त एवं लेखाधिकारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button