मेडिकोज यूथ आईकान केजीएमयू संगठन का प्रतिनिधिमण्डल अखिलेश यादव से मिला

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से समाजवादी पार्टी प्रदेश में मेडिकोज यूथ आईकान केजीएमयू संगठन का प्रतिनिधिमण्डल मिला। मेडिकोज यूथ आईकान केजीएमयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अजीत के नेतृत्व में चिकित्सकों के समूह ने समाजवादी सरकार में केजीएमयू में किये गये तीन महत्वपूर्ण कार्य न्यू ओपीडी भवन, डेंटल भवन, और एजीजे अब्दुल कलाम सेंटर के चित्र से जुड़ा प्रतीक चिह्न अखिलेश यादव को भेंट किया।संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मांग पत्र सौंपा जिसमें समाजवादी सरकार बनने पर अविलम्ब सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के रिक्त पदों को भरे जाने के साथ चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार और अमर्यादित आचरण करने पर कानून बनाने की अपील किया।प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री डॉ0 अनिल, डॉ0 ललित, डॉ0 वीर बहादुर, डॉ0 शैलेन्द्र, डॉ0 अंकित, डॉ0 रजनीश, डॉ0 चेतन, डॉ0 अनिल पटेल, डॉ0 दीपक कसौधन और डॉ0 सूर्या शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button