Covid-19,भाजपा की पूरी कवायद सत्ता के अंकगणित फिट करने की

राजेन्द्र चौधरी


कोराना संकट काल में उत्तर प्रदेश सरकार की कुनीतियों से जनता बेहाल है। भाजपा और संघ चिंतन, भोजन, विश्राम में ही समय बिताते हैं। उन्हें जनसामान्य की परेशानियों की कतई चिंता नहीं है। किसान आंदोलित हैं, नौजवान बेकारी के शिकार हैं, विकास बेपटरी हो गया है। लाॅकडाउन पीरियड में जब लाखों लोग पलायन और भूख-बेकारी से पीड़ित थे उस समय भाजपा- आरएसएस राहत का नाटक करते रहे। भाजपा की पूरी कवायद सिर्फ सत्ता के अंकगणित फिट करने की रहती है। जनता की समस्याओं के समाधान में सरकार की कोई रुचि नहीं हर गयी है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर वैश्विक महामारी के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन के साथ बीमार, गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को मदद में सबसे आगे रहे। ऑक्सीजन सिलेण्डर, जीवन रक्षक दवाएं, मास्क, सेनिटाइजर की उपलब्धता के लिए समाजवादियों के प्रयास की सराहना पूरे प्रदेश में हो रही है।


प्रदेश के विभिन्न जिलों में अस्पतालों के बाहर मरीज और उनके तीमारदारों के लिए निःशुल्क समाजवादी रसोई व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। राजधानी लखनऊ में समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास यादव के नेतृत्व में दो सप्ताह से निःशुल्क भोजन सेवा चलाई जा रही है। लखनऊ में समाजवादी रसोई की शुरुआत लेटे हनुमान मंदिर से हुई उसके बाद लगातार मेडिकल कॉलेज, ट्रामा सेंटर, लोहिया हॉस्पिटल में खाना बंट रहा है।


लखनऊ में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला के नेतृत्व में आलोक यादव, डाॅ0 सगीर, सतीश द्विवेदी, गजेन्द्र मिश्रा, हाजी शफीक अंसारी, मोहम्मद रिज़वान, आर्यन मिश्रा, जुनैद अहमद, मनोज वर्मा जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांट रहे हैं।


व्यापार सभा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, कानपुर महानगर अध्यक्ष डाॅ0 इमरान, देवरिया जिलाध्यक्ष डाॅ0 दिलीप यादव, महराजगंज जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, संतकबीरनगर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया, बस्ती जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव, डाॅ0 आशुतोष वर्मा (लखनऊ), शकील शाह एवं मोहम्मद जावेद सिद्धार्थनगर संक्रमित परिवारों व लाॅकडाउन से परेशान लोगों की मदद सेवाभावना से कर रहे हैं।


सम्भल में समाजवादी रसोई का संचालन कृष्ण मुरारी शंखधार जिला महासचिव के साथ सुभाष चन्द्र बाल्मीकि के द्वारा हो रहा है। नोएडा में लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष सर्वश्री साहिल खान, मुमताज आलम, तनवीर हुसैन, हिम्मत सिंह जादौन, परवेज आलम, राकेश यादव, सत्तार सैफी, डाॅ0 फूल सिंह द्वारा कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों की मदद में खाद्य सामग्री का वितरण कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button