आपसी मतभेद व कलह से दूर हुए दम्पत्ति जोड़े को पुन-मिलन

उ0नि0 कंचन राय ने आपसी मतभेद व कलह से दूर हुए 01 दम्पत्ति जोड़े को पुनः मिलाया गया।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण मे संचालित /आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना जनपद महराजगंज पर 01 बिछड़े परिवार को मिलाया गया ।

आपसी मतभेद व मनमुटाव की वजह से आवेदिका -सीमा पत्नी राजेन्द्र निवासी सुभवल टोला भटहवा थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज उभय पक्षों को संवाद परामर्श के द्वारा आपसी मनमुटाव व कलह को दूर कर पुनः एक साथ रहने को राजी कराया गया। उक्त जोड़े ने फिर से एक साथ जीवन व्यतीत करने हेतु अपनी सहमति जताई।

परिवार परामर्श के सदस्यों द्वारा दम्पत्ति जोड़े को हंसी खुशी एक साथ विदा किया गया।परिवार परामर्श केन्द्र मे उ0नि0 कंचन राय प्रभारी महिला थाना, म0आ0 नीलम सिंह व सत्यवती सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button