भाजपा राज में देश की अर्थ व्यवस्था नष्ट-रामगोपाल यादव

महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से सभी परेशान हैं। आए दिन लोग आत्महत्याएं कर रहे हैं।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा है कि भाजपा ने देश की अर्थ व्यवस्था और सामाजिक ताने बाने को नष्ट कर दिया है।प्रो0 रामगोपाल यादव ने उक्त विचार श्री मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इसकी अध्यक्षता श्री सिद्धार्थ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड ने की।


पेट्रोल-डीजल के दामों को बढ़ाने के बाद घटाना भाजपा की चालबाजी है। खाद्य वस्तुओं के भाव आसमान छूने से गरीबों और मध्यम वर्ग को भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। प्रोफेसर साहब ने युवाओं को सलाह दी कि वे अपने जनपदों में गांव-गांव घर-घर जाकर भाजपा की कुनीतियों और समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें। वोटर लिस्ट में समाजवादी समर्थकों के नाम खासकर जांच लें, उनके नाम कटने न पाएं। सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का विभिन्न प्रांतों में भी संगठन बन गया है। इसको सक्रिय एवं जीवंत बनाने के लिए कार्यक्रमों की योजना बन रही है। संगठन उत्तर प्रदेश के चुनावों में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। हर बूथ पर मतदान के दिन हमारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैनात रहेंगे।

“भारत के सबसे आधुनिक औद्योगिक शहर से आने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया था कि वो अर्थव्यवस्था सुधारेंगे और हर साल 1.2 करोड़ नौकरियां पैदा करेंगे। छह साल तक दफ़्तर से आशावाद की लहर चलाने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था जर्जर हो गई है। जिसमें जीडीपी चार दशकों में पहली बार इतनी गिरी है और बेरोज़गारी अब तक के चरम पर है। विकास के बड़े इंजन, खपत, निजी निवेश या निर्यात ठप्प पड़े हैं। ऊपर से यह है कि सरकार के पास मंदी से बाहर निकलने और ख़र्च करने की क्षमता नहीं है।”प्रधानमंत्री मोदी की इकलौती चूक सिर्फ़ अर्थव्यवस्था संभालना नहीं है बल्कि वो भ्रष्टाचार समाप्त करने के मामले में फ़ेल हुए हैं।भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में सबसे बुरी तरह बिगड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button