अन्तर्राष्ट्रीय साइन्स प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय साइन्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, यूनाइटेड वर्ल्ड कैम्पस की मेधावी छात्रा दिव्यांशी शर्मा को अन्तर्राष्ट्रीय साइन्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन हेतु ‘सार्टिफिकेट ऑफ डिस्टिंक्शन’ प्रदान कर सम्मानित किया गया है। दिव्यांशी ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) के अन्तर्गत करीब 17 देशों के छात्रों के बीच साइन्स प्रतियोगिता में अपने ज्ञान- विज्ञान का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्रा को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई।
आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की प्रतिभा का आकलन करता है एवं आई.बी.टी. टेस्ट किसी भी देश के पाठ्यक्रम के बजाय मूलतः छात्रों की प्रतिभा व कौशल पर आधारित होते हैं। सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button