Monday, April 20, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश सीएम नव निर्वाचित ग्राम प्रधानो से करेंगे संवाद

सीएम नव निर्वाचित ग्राम प्रधानो से करेंगे संवाद

182

लखनऊ – उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ नव निर्वाचित ग्राम प्रधानो से कल संवाद करेंगे.त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ग्राम पंचायतो के गठन, ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद सीएम योगी पहली बार संवाद करेंगे.सीएम अपने आवास से 3.30 बजे इस संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे.इस संवाद कार्यक्रम में 58,176 ग्राम प्रधान शामिल होंगे.

प्रधानों को वेबिनार का लिंक उपलब्ध करवाया गया.कुछ चुनिंदा ग्राम प्रधानों से सीएम योगी बात भी करेंगे.सीएम योगी से बात करने वाले ग्राम प्रधानो को ज़िलास्तरीय NIC आफिस में विडियो काँफ्रेंसिंग में अलग से आमंत्रित किया जाएगा.बाकि ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायत से ही जुड़ेंगे.सीएम योगी संवाद के ज़रिए ग्रामीण क्षेत्रों में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानो को कोरोना काल में ज़िम्मेदारी सम्भालने के सुझाव भी देंगे.