श्री श्याम महोत्सव का एक दिवसीय कार्यक्रम देखकर नगर वासी मंत्रमुग्ध

भक्ति में लीन होकर श्री श्याम महोत्सव का एक दिवसीय कार्यक्रम देखकर नगर वासी मंत्रमुग्ध हो गए।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज। बृजमनगंज कस्बे के रामलीला पड़ाव (शिव मंदिर) में श्री श्याम महोत्सव का एक दिवसीय प्रोग्राम का आयोजन वृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे से श्री श्याम महोत्सव की भव्य निशान शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए रामलीला पड़ाव पहुंची जिसमें सभी श्याम भक्तों रंग अबीर गुलाल उड़ाते लगाते हुए श्री श्याम की भक्ति में लीन होकर झूमते गाते महिलाएं बच्चे बड़े बुजुर्ग नवयुवक नजर आए।

झांकी की मनमोहक दृश्य देखकर बृजमनगंज सभी नगर वासी मंत्रमुग्ध हो गए इसी क्रम में श्री श्याम महोत्सव भव्य दरबार अलौकिक अखंड ज्योति अखंड ज्योति श्रृंगार 56 भोग सवामणी प्रसाद महा आरती के साथ 7:30 हरि की इच्छा तक साथ में बहराइच से आए बंटी सरदार मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति व भंडारे के आयोजन के साथ एक दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का समापन होगा कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ता गण नटवर गोयल बैजनाथ अग्रवाल आदित्य अग्रवाल उमंग मोदी अतुल मोदी चंदन अग्रवाल अनूप मोदी वैभव मोदी कुंदन अग्रवाल सभी लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button