मुख्यमंत्री योगी जी ने लगाया काला चश्मा-अजय कुमार लल्लू

   

योगी सरकार की लापरवाही, सरकारी अव्यवस्था, अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर दवाइयों के अभाव में लाखों लोगों ने जिंदगी खो दी है। इस महामारी के समय बहुत से विधायक और मंत्रियों ने दम तोड़ दिया, उनके परिजनों ने दम तोड़ दिया। सरकार के मंत्रियों, विधायकों एवं केन्द्रीय मंत्रियों ने योगी जी की कारगुजारी पर सवाल खड़ा किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पहले दिन से काला चश्मा लगाया हुआ था उसी आधार पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि प्रदेश में सब ठीक है। मुख्यमंत्री जी ने जिन अस्पतालों का निरीक्षण किया वह अगले दिन से बंद नजर आये।

सचिन रावत

लखनऊ । उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज जारी बयान में कहा कि जिस उ0प्र0 में कोरोना महामारी ने हाहाकर मचा रखा है। जहां लाखों लोग बेघर हो गये, इस महामारी के शिकार हो गए। बेड, आक्सीजन और दवाई के अभाव में दम तोड़ दिया। बहुत सारे कई विधायकों ने, मंत्रियों ने इस संघर्ष के दौरान महामारी में दम तोड़ दिया, उनके परिजनों ने दम तोड़ दिया। केन्द्रीय मंत्रियों, उ0प्र0 सरकार के मंत्रियों ने सरकार की कारगुजारी पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी प्रदेश के 18 मंडलों और 75 जनपदों के समीक्षा बैठक में गये थे। जो पहले दिन से काला चश्मा लगाया था उसी चश्मे के आधार पर अधिकारियों ने जनपदों की समीक्षा बैठकों में बताया कि सब ठीक ठाक है कहीं कोई दिक्कत नहीं है कहीं कोई कमी नहीं है खामियां नहीं है।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री जी अस्पतालों के निरीक्षण में गये। जिन अस्पतालों का निरीक्षण करके आये। पहले दिन तो चल रहा था उनके जाने के बाद तमाम अस्पतालों में ताले लटके नजर आये। मुख्यमंत्री जी का काला चश्मा अभी तक नहीं उतर पाया है और उसी काले चश्मे के आधार पर उ0प्र0 की जनता को यह बार बार कहते रहे कि सब ठीक ठाक है उ0प्र0 में कहीं कोई कमी नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की हवाईजहाज की यात्रा जनता के पैसे की बर्बादी है और मुख्यमंत्री जी का यह कहना कि सब ठीक ठाक है उनकी दूरदर्शिता पर एक सवालिया निशान खड़ा करता है।

http://demo.nishpakshdastak.com/पर देश-प्रदेश की ताजा और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को अप-टू-डेट रखिए। हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button