प्रदेश की जनता तय कर रही है मुख्यमंत्री-अनिल

प्रदेश की जनता तय कर रही है समाजवादी मुख्यमंत्री,राजनीतिक दलों का सपा के साथ आना सपा सरकार बनने का पूर्व संकेत।

राहुल


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी मुख्यालय पर कई जनपदों से आए अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित समाजवादी नेता अनिल यादव ने बताया कि प्रदेश की जनता समाजवादी मुख्यमंत्री तय करने जा रही है क्योंकि प्रदेश की जनता गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लूट, हत्या से त्रस्त हो चुकी है भाजपा सरकार के पिछले 5 साल के कार्यकाल में प्रदेश की जनता ऊब चुकी है और उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव की ओर चल पड़ी है जनता अब बदलाव करने के बाद ही दम लेगी।
छोटे-छोटे दलों का समाजवादी पार्टी को समर्थन ही बतला रहा है की उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव होकर रहेगा और यह बदलाव समाजवादी पार्टी की जीत के साथ अखिलेश यादव मुख्यमंत्री से होगा।

राजनीतिक दलों के साथ प्रदेश की जनता भी समाजवादी सरकार बनने की राह देख रही है क्योंकि त्रस्त प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के अभिमानी नेताओं के आत्ममुग्धता को सहन नहीं कर पा रही है।प्रदेश में कोरोना काल में जनता को बेसहारा छोड़ने वाली योगी सरकार जनता के हितों से परे सोच रखने वाली है ऐसी स्थिति में प्रदेश की जनता का भला कैसे हो सकता है। मौके पर मौजूद रहने वाले लोगों में सुनील सिंह शिवा, राजेंद्र मिश्रा उर्फ नीलू, अविनाश जोशी, प्रीत ,अब्दुल्लाह सिद्दीकी, राजेंद्र सिंह राजा, अविनाश गुप्ता, अजय बाल्मीकि, सिकंदर सुलतानपुरी, आकाश यादव, वीरेंद्र यादव सहित कई लोग व सहयोगी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button