Wednesday, March 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाना एक गौरवपूर्ण क्षण है – सभाजीत...

आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाना एक गौरवपूर्ण क्षण है – सभाजीत सिंह

291

आप प्रदेश कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाना एक गौरवपूर्ण क्षण है। जनता को शिक्षा, चिकित्सा और रोज़गार देना हमारा संकल्प है।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आप कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ झंडारोहण किया। इस मौके पर सभी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे जिन्होनें आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अपने सकारात्मक विचारों का आदान प्रदान भी किया।निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा की इस शुभ अवसर पर हम सब देशवासी ये प्रण लें कि अपने महान भारत के हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा देनी है, हर व्यक्ति को अच्छा इलाज देना है, भारत को दुनिया का नम्बर 1 बनाना है।

सभाजीत सिंह ने कहा की ये एक गौरवपूर्ण क्षण है जब हम आज़ाद भारत में सांस ले रहे हैं तो ऐसे में हमारी भी देश के प्रति ज़िम्मेदारियाँ बनती हैं जिन्हें निभाना हमारा धर्म है. हमें जनता को अच्छी शिक्षा, बेहतर चिकित्सीय व्यवस्था, माताओं बहनों की सुरक्षा और हर घर रोज़गार देने के लिए सदैव तत्पर रहना होगा।इस अवसर पर ब्रजकुमारी सिंह, दिनेश पटेल,नीलम यादव, छवि यादव, वंशराज दुबे, नदीम असरफ जायसी, सरबजीत सिंह मक्कड़, सानिया मिर्जा, नूर, जनक प्रसाद, अंकित परिहार, शिवम मौर्या, ललित वाल्मीकि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।