अयोध्या
भारत का प्राचीनतम नगर अयोध्या है। वेद में इसे ईश्वर का नगर बताया गया है। मान्यता है कि इस नगर को मनु ने बसाया था।और इसे ‘अयोध्या’ का नाम दिया जिसका अर्थ होता है अ-योध्या अर्थात् ‘जिसे युद्ध से जीता न जा सके। इसे को भगवान राम की नगरी कहा जाता है।
मान्यता है कि यहां हनुमान जी सदैव वास करते हैं। अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन से पहले भक्त हनुमान जी के दर्शन करते हैं। यहां का सबसे प्रमुख हनुमान मंदिर “हनुमानगढ़ी” के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है। कहा जाता है कि हनुमान जी यहाँ एक गुफा में रहते थे और रामजन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते थे।
हनुमान जी को रहने के लिए यही स्थान दिया गया था। प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी को ये अधिकार दिया था। जो भी भक्त मेरे दर्शनों के लिए अयोध्या आएगा उसे पहले तुम्हारा दर्शन पूजन करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर अयोध्या है।श्रीराम का जन्म यहीं हुआ था।
जन्म-भूमि
राम की जन्म-भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के दाएँ तट पर स्थित है। हिन्दुओं के प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में से अयोध्या एक है। पवित्र नगरी में सरयू नदी में पाप धोने से पहले लोगों को भगवान हनुमान से आज्ञा लेनी होती है। यह मंदिर अयोध्या में एक टीले पर स्थित हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 76 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है।
पवनपुत्र हनुमान
इसके बाद पवनपुत्र हनुमान की 6 इंच की प्रतिमा के दर्शन होते हैं।जो हमेशा फूल-मालाओं से सुशोभित रहती है। मुख्य मंदिर में बाल हनुमान के साथ अंजनी माता की प्रतिमा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में आने से उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में मां अंजनी व बाल हनुमान की मूर्ति है। हनुमान जी, मां अंजनी की गोद में बालक के रूप में विराजमान हैं।
-
10 मार्च के बाद शांत कर दी जाएगी धमकीबाजों की गर्मी-योगी
राममंदिर के लिए तरसाने वालों को वोट के लिए तरसाओ।वोट की चोट से सपा, बसपा और कांग्रेस का विसर्जन करो।सीएम…
Read More » -
रिकार्ड मतदान कराने के लक्ष्य
अयोध्या। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने आगामी 27 फरवरी 2022 ’’मतदान दिवस’’ के दिन रिकार्ड मतदान कराने के लक्ष्य…
Read More » -
मतदाता मतदान दिवस के दिन मताधिकार का प्रयोग जरूर करें
अयोध्या। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 का जनपद अयोध्या में पांचवे चरण का…
Read More » -
भाजपा के बूथों पर सिर्फ भूत ही नाचेंगे- अखिलेश यादव
अब्दुल जब्बार एडवोकेट अयोध्या/भेलसर – रूदौली में हुई जनसभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव हर वर्ग को साधते हुए सिर्फ…
Read More » -
एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाये-अनुप्रिया पटेल
मोदी योगी ने देश व प्रदेश को विकास की नई उड़ान देने का काम किया इस लिए प्रदेश से सपा…
Read More » -
डबल इंजन सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार हुआ दोगुना-अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के वादों की नकल करती है। माताओं- बहनों को…
Read More » -
मतदाताओं को एकत्र कर मतदान का करे संकल्प-अनिता यादव
अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्र्तगत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान दिवस…
Read More » -
मतदाता जागरूकता रंगोली प्रतियोगिता
अयोध्या। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रंगोली प्रतियोगिता…
Read More » -
जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया
अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितीश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल और…
Read More » -
एम0सी0एम0सी0 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित
अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गठित जिला मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण (एम0सी0एम0सी0) जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में…
Read More »