अयोध्या
भारत का प्राचीनतम नगर अयोध्या है। वेद में इसे ईश्वर का नगर बताया गया है। मान्यता है कि इस नगर को मनु ने बसाया था।और इसे ‘अयोध्या’ का नाम दिया जिसका अर्थ होता है अ-योध्या अर्थात् ‘जिसे युद्ध से जीता न जा सके। इसे को भगवान राम की नगरी कहा जाता है।
मान्यता है कि यहां हनुमान जी सदैव वास करते हैं। अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन से पहले भक्त हनुमान जी के दर्शन करते हैं। यहां का सबसे प्रमुख हनुमान मंदिर “हनुमानगढ़ी” के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है। कहा जाता है कि हनुमान जी यहाँ एक गुफा में रहते थे और रामजन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते थे।
हनुमान जी को रहने के लिए यही स्थान दिया गया था। प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी को ये अधिकार दिया था। जो भी भक्त मेरे दर्शनों के लिए अयोध्या आएगा उसे पहले तुम्हारा दर्शन पूजन करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर अयोध्या है।श्रीराम का जन्म यहीं हुआ था।
जन्म-भूमि
राम की जन्म-भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के दाएँ तट पर स्थित है। हिन्दुओं के प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में से अयोध्या एक है। पवित्र नगरी में सरयू नदी में पाप धोने से पहले लोगों को भगवान हनुमान से आज्ञा लेनी होती है। यह मंदिर अयोध्या में एक टीले पर स्थित हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 76 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है।
पवनपुत्र हनुमान
इसके बाद पवनपुत्र हनुमान की 6 इंच की प्रतिमा के दर्शन होते हैं।जो हमेशा फूल-मालाओं से सुशोभित रहती है। मुख्य मंदिर में बाल हनुमान के साथ अंजनी माता की प्रतिमा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में आने से उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में मां अंजनी व बाल हनुमान की मूर्ति है। हनुमान जी, मां अंजनी की गोद में बालक के रूप में विराजमान हैं।
-
एक सप्ताह से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त
एक सप्ताह से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल उपजिलाधिकारी से वार्ता के बाद समाप्त। अब्दुल जब्बार एडवोकेट भेलसर(अयोध्या)। तहसील रुदौली…
Read More » -
प्रसूता की मौत अबतक नही दर्ज हुआ मुक़दमा
प्रसूता की मौत व हंगामे के बाद पीड़ित की तहरीर पर अबतक नही दर्ज हुआ मुक़दमा। अब्दुल जब्बार एडवोकेट व…
Read More » -
दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का लाभ
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा संचालित ‘‘दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार…
Read More » -
डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं हुई चकरोड की पटाई
चकरोड की पैमाइश व स्वीकृति व वर्क आईडी जारी होने के डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं हुई चकरोड की पटाई।…
Read More » -
लोकनिर्माण विभाग झूठी रिपोर्ट लगाकर निर्माण कार्य दिखा रहा पूर्ण
भेलसर रहीमगंज जर्जर मार्ग की 11 माह बीतने के बाद भी नहीं हो सकी मरम्मत।तमाम शिकायतों के बाद भी लोकनिर्माण…
Read More » -
यूपी स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में रुदौली के प्रतिभागियों का रहा जलवा
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व आशीर्वाद गुप्ता भेलसर(अयोध्या)। द पावर हाउस जिम देवकाली रोड,फ़ैज़ाबाद द्वारा आयोजित यूपी स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप…
Read More » -
उपभोक्ता सेवामित्र पोर्टल/ऐप/काल सेन्टर के माध्यम से प्राप्त करें सेवाएं
अयोध्या। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन विभाग द्वारा नाम से सेवामित्र पोर्टल/मोबाइल ऐप विकसित…
Read More » -
28 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान…
Read More » -
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत रू0 50 हजार से 50 लाख तक के प्रोजेक्ट स्थापना हेतु सुनहरा अवसर…
Read More » -
मण्डलायुक्त ने कांवड़ यात्रा को शांति एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दिए निर्देश
अयोध्या। मण्डलायुक्त ने श्रावण मास के अवसर पर जनपद में आयोजित सावन झूला मेला एवं कांवड़ यात्रा को शांति एवं…
Read More »