भाजपा का झूठ बेनकाब हो चुका है-अजय कुमार लल्लू

◆ भाजपा सिर्फ रिपैकेजिंग और आधे-अधूरे कामों का फीता काट कर जनता को गुमराह कर रही।
◆ 2017 में झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार को जनता पैकेजिंग कर सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी।
◆ भाजपा का झूठ बेनकाब हो चुका है।


सचिन रावत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सरयू नहर परियोजना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी जुमलों की बारिश कर रहे हैं। भाजपा सरकार सिर्फ पुराने कामों की रिपैकजिंग कर रही है। भाजपा सरकार में साढे चार साल में प्रदेश में कोई काम नहीं कर पाई, प्रदेश में अपराध भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ती चली गयी भाजपा विकास के झूठे दावे करती रही है आरबीआई की रिपोर्ट कहती है उत्तर प्रदेश में लोगों की आय घट कर आधी रह गयी। बीजेपी ने सत्तर लाख रोजगार देने का झूठा वादा करके बेरोजगारी में उत्तर प्रदेश को नंबर एक बना दिया।अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि प्रदेश का जनता प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार से पूछ रही है कि डबल इंजन की सरकार में दुगनी गति से विकास का वादा था लेकिन भ्रष्टाचार, महिला पर अत्याचार , दलितों पर अपराध बेरोजगारी और महंगाई दुगनी  गति से बढ गई है।

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दशकों से उत्तर प्रदेश को गर्त में ले जाने का काम समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने किया।  पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी जी 80 के दशक में किसानों की सिंचाई की व्यवस्था के लिए नहरों  की परियोजना का काम किया था जिसे 25 वर्षाे पूर्व में  होना था पर अभी यह परियोजना अधर में लटकी हुई है। सरयू परियोजना, गण्डक परियोजना, शारदा परियोजना, गंगा परियोजना, घाघरा परियोजना, राप्ती परियोजना आदि परियोजनाओं का यही हाल है। लेकिन तीन महीनों के बाद उत्तर प्रदेश में चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री जी पुराने कामों की रिपैकेजिंग कर रहें हैं। प्रधानमंत्री इवेंट और मैनेजमेंट की राजनीति करते हैं ।लेकिन प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के प्रलोभन में नहीं आने वाली है। जनता ने भाजपा के वादों पर भरोसा करके जनादेश तो दिया था लेकिन भाजपा ने सिर्फ प्रदेश की जनता को धोखा दिया। 2022 के चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की पैकेजिंग करने वाली है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा की जनता के मुद्दों पर किये जा रहे अनवरत संघर्ष से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी, संगठन महासचिव दिनेश सिंह, डा0 शहजाद आलम के समक्ष समाजसेवी सैय्यद शान हैदर रिजवी सैय्यद मोहम्मद अब्बास, मोनिस रजा, सैय्यद अहमद मुज्तबा, सजान हैदर, नितिन रस्तोगी, नज़म नकवी, शुभम गुप्ता, मोहम्मद दाऊद, मोहम्मद नफीस अहमद, रेहान इत्यादि ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।उक्त कार्यक्रम में मीड़िया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत, संजय सिंह, आसिफ रिजवी,डा0 आशीष दीक्षित,प्रदेश सचिव बृजेश सिंह,अनीस अख्तर मोदी, सहित अन्य कांग्रेंस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button