Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा ने UP को जंगलराज में बदला-अखिलेश

भाजपा ने UP को जंगलराज में बदला-अखिलेश

277
संसद का सदन चलाने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की
संसद का सदन चलाने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की

भाजपा ने उत्तर प्रदेश को जंगलराज में बदल दिया है। पुलिस निर्दोष लोगों को फर्जी मामलों में पकड़कर प्रताड़ित करती है। पीट-पीट कर मार डाल रही हैं, राजधानी लखनऊ में एक पखवारे में दो युवाओं की पुलिस हिरासत में पिटाई से मौत हो चुकी है। विकासनगर के अमन गौतम के बाद शनिवार को चिनहट की पुलिस ने कारोबारी मोहित पाण्डेय की पीटकर हत्या कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मारा-पीटा और पीड़ित को मांगने पर पीने का पानी नहीं दिया। तड़पा करके मार दिया। इतनी संवेदनहीनता पहले कभी नहीं देखी गयी थी। अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने में माहिर भाजपा सरकार को अब पुलिस हिरासत का नाम बदलकर अत्याचार गृह रख देना चाहिए। श्री यादव ने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। पीड़ित परिवार की हर मांग पूरी की जाय। भाजपा ने UP को जंगलराज में बदला-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस हिरासत में मौतों के मामले में भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश नम्बर एक पर है। इसी तरह से फर्जी एनकाउंटर में भी यूपी देश में सबसे ऊपर है। सत्ता संरक्षण में पुलिस खुद अराजकता पर उतारू हो गयी है। कानून का राज खत्म हो गया है। लोगों में डर का माहौल है। भाजपा सरकार और पुलिस से जनता का भरोसा खत्म हो गया है। पुलिस गरीबों, निर्दोष लोगों पर रौब झाड़ती है और उन्हें प्रताड़ित करती है। भाजपा सरकार के संरक्षण में अपराधी और माफिया बच जाते है।

  भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की चर्चा विकास और सकारात्मक कार्यों के बजाय हत्या, लूट, बलात्कार, पुलिस हिरासत में मौत, भ्रष्टाचार, दंगे और बवाल जैसे नकारात्मक वजहों से है। शनिवार को ही चित्रकूट में अस्पताल से घर जा रही नर्स से सामूहिक बलात्कार की घटना और मारपीट हुई। बदमाशों ने नर्स को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। इससे पहले कानपुर में महिला पुलिस के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। कानपुर में ही एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसका शव कई महीने बाद जिलाधिकारी आवास के पास मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाजपा सरकार महिलाओं, बहन, बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम है। लगातार हो रही अपराध की घटनाओं से महिलाएं, बेटियां दहशत में है। महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा की पोल खुल गयी है। आने वाले समय में आधी आबादी महिलाएं और प्रदेश की जनता भाजपा के दुःखदायी शासन का अंत कर देगी।     भाजपा ने UP को जंगलराज में बदला-अखिलेश