भाजपा ने सपा को दिया ज़ोर का झटका

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह मौजूद,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा मौजूद । 04 विधान परिषद सदस्य बीजेपी में शामिल,सपा के रविशंकर सिंह पप्पू,नरेंद्र भाटी,सी0पी0 चंद,रमा निरंजन एमएलसी ने थामा भाजपा का झंडा।सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले परिषद सदस्यों में अधिकांश सदस्य नगर निकाय क्षेत्र से एमएलसी।

हिमांशु दुबे

 समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह (बलिया), नरेंद्र भाटी (नोएडा), सी.पी. चन्द्र (गोरखपुर) तथा रमा निरंजन (झांसी) तथा झांसी के वरिष्ठ सपा नेता आर.पी. निरंजन ने अपने समर्थकों के साथ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा डा. दिनेश शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी से आये हुए विधान परिषद सदस्यों सहित उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए सभी का पार्टी में स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आप सभी के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा के सिपाही बनकर हम सभी अत्योदय प्रण के साथ अंत्योदय लक्ष्य को पूर्ण करेंगे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी उपस्थित रहे। 


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी को मजबूती देने वाले लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। अखिलेश यादव जी को आज नींद नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भय, भूँख, भ्रष्टाचार से मुक्त हुआ है और यही कारण है कि जनता ने यह मान लिया है कि प्रदेश अब सुरक्षित है। उन्होंने कहा जहां शांति होती है, वहीं पर विकास होता है। भय मुक्त उत्तर प्रदेश विकास की इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जब त्रिपुंड लगाते हैं, गरीबांे का सम्मान करते है, तभी वह देश के जन-जन के नेता है।

प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीब परिवार में पैदा हुए इसलिए वे गरीब व गरीबों की समस्याओं को समझतें है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब के लिए मकान, शौचालय, बिजली, पानी, राशन, दवाई की प्राथमिकता पर कार्य करती है।  श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की राज्य की भाजपा सरकार अंत्योदय के पथ पर चलते हुए गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए जुट जायंे और 2022 में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button