भाजपा भगाओ-मंहगाई हटाओ

  • देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस से कांग्रेस शुरू करेगी मंहगाई के विरूद्ध, ”मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा”।
  • 14 नवम्बर से 24 नवम्बर तक ”भाजपा भगाओ-मंहगाई हटाओ” नारे के साथ होगी पदयात्रा ।
  • प्रदेश की सभी 403 सभाओं में 32,240 किमी की होगी पदयात्रा ।
  • 24,180 ग्राम सभा स्तरीय बैठक और 5000 नुक्कड़ सभाओं का होगा आयोजन ।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

पंकज तिवारी

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर मंहगाई के विरूद्ध उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘‘महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा’’ का आयोजन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवंबर से 24 नवंबर तक प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में निकाली जाएगी। जिसका मुख्य नारा ‘‘भाजपा भगाओ- मंहगाई हटाओ’’ है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों एवं जन विरोधी कार्यो तथा चंद उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने की नीयत के कारण देश प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल हो चुकी है।


मंहगाई चरम पर है, खाद्य पदार्थो जैसे सब्जियां, तेल, राशन, इत्यादि सभी ऐतिहासिक रिकार्ड स्तर पर मंहगें हैं, तो डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों ने आम आदमी को बेहाल कर दिया है। डीजल के दाम बढ़ने से तमाम वस्तुओं की ढुलाई दर बढ़ जाने के कारण मंहगाई आसमान पर है। कृषि उपकरण, कीटनाशक, खाद, बीज, पानी सभी कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने कृषि लागत कई गुना बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश में बिजली पूरे देश में सबसे मंहगी है। ईंट, सीमेंट, सरिया, आदि घर बनाने में उपयोग आने वाली वस्तुओं की कीमत बढ़ने से भी लोग परेशान हैं। मंहगाई का रिकार्ड बना चुकी मोदी, योगी सरकार की गरीब एवं आमजनों के प्रति संवेदनहीनता को संज्ञान में लेते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी इस यात्रा का आयेजन कर रही है। यात्रा के माध्यम से मंहगाई के विरूद्ध जनता के साथ मिलकर सरकार पर मंहगाई पर रेक लगाने एवं जन विरोधी नीतियों में परिर्वतन करने का दबाव बनायेगी।


प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज तिवारी ने बताया कि इस यात्रा के अंतर्गत ‘‘भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ’’ के नारे के साथ प्रत्येक विधानसभा में प्रतिदिन कम से कम 10 किलोमीटर की पदयात्रा सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक दिन यह पदयात्रा न्यूनतम सात ग्राम सभाओं/वार्डो में की जायेगी। यात्रा के दौरान मंहगाई की मौजूदा स्थिति पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र का प्रत्येक घर में वितरण किया जायेगा। पदयात्रा के मार्ग में आने वाले स्थानीय हाट व बाजार में शाम को रोजाना एक नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया जायेगा। दो दिन की पदयात्रा के बाद एक दिन का विश्राम रहेगा। कुल मिलाकर यह पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा में चार टुकड़ों में 8 दिन संचालित होगी। जिसमें न्यूनतम 80 किलोमीटर की पदयात्रा यात्रा की जायेगी।

पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 60 ग्राम सभा/वार्डों से होकर निकलेगी। इस तरह प्रत्येक विधानसभा में कुल 8 नुक्कड़ सभाएं आयोजित होगी। पूरे प्रदेश में 32,240 किलोमीटर की पदयात्रा, 24,180 ग्राम सभा स्तरीय बैठक और 5000 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा।
यात्रा का रूट तय करने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष को दी गयी है, जिसके लिए 10 नवम्बर, 11 नवम्बर और 12 नवंबर को तैयारी बैठकर यात्रा को सुचारू तरीके से सम्पन्न कराने  के लिए कार्य वितरण एवं जिम्मेदारी तय की जायेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।  ं[/responsivevoice]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button