भाजपा ने मनायी पं. दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयन्ती

हिमांशु दुबे

लखनऊ।  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 106वीं जयन्ती पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को भी सुना। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कानपुर देहात, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह प्रयागराज, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चित्रकूट, ब्रजेश पाठक सिद्धार्थनगर और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। केन्द्र व राज्य सरकार के मंत्रिगण, पार्टी पदाधिकारी, निगम, आयोग, बोर्डाे के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व अन्य प्रमुख नेता प्रदेश में अलग-अलग बूथों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने एकात्ममानवाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्ममानववाद व अंत्योदय का विचार हमें सदैव समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के हित में लगातार काम करते हुए अंत्योदय के सपने को पूरा करने का कार्य कर रही है। आज भाजपा सरकार मे समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंच रही है। गांवो का विकास हो रहा है। समाज के विभिन्न वर्गाे को बिना-भेदभाव बिजली, पानी, सड़क, आवास, शौचालय, व सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार लोककल्याण के संकल्प के साथ काम करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है।


प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब  में बूथ सं. 265 पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी समाज को नई दिशा देने वाले एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उन्होंने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी सदैव कहते थे कि राष्ट्र सर्वाेपरि है वे चाहते थे कि देश में कोई भूंखा न सोए, किसी की भी दवा और इलाज के अभाव में मौत न हो, वे चाहते थे समाज के अन्तिम व्यक्ति का विकास हो। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार एकात्ममानववाद और अंत्योदय की कल्पना को साकार करने का काम कर रही है। प्रदेश महामंत्री संगठन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को भी सुना।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button