रक्षाबंधन का पर्व मनाने श्रद्धा के घर पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी

सुनील कुमार पाण्डेय

श्रद्धा से रक्षाबंधन की डोर बंधवा बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मनाया रक्षाबंधन।

महराजगंज। महाराजगंज जनपद में रक्षाबंधन पर्व मनाने को लेकर समस्त विद्यालयों में शुक्रवार के दिन छुट्टी घोषित की गई थी। छुट्टी के दिन बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के मन में भी इस पर्व को मनाने और अपनी कलाई पर राखी बधवाने की इच्छा जागृत हुई और वह कलाई पर राखी बधवाने जिला मुख्यालय से निकलकर फरेंदा की ओर चल पड़े। रास्ते में उन्हें कस्तूरबा बालिका विद्यालय मिला जो खजुरिया में स्थित है वह वहां रुके तो पता चला की छुट्टी घोषित होने के नाते यह पर्व मनाने सभी छात्राएं अपने अपने घर गई हुई है। कलाई पर राखी बधवाने की ललक ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय के कक्षा 6 की छात्रा जिसका नाम श्रद्धा मिश्रा है के घर का पता रिकॉर्ड से खंगाल कर उसके घर हरपुर पहुंचे।

छात्रा के घर पहुंचने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने जब अपना परिचय बताया तो छात्रा सहित उसके माता-पिता व परिजन ने बड़े आदर सम्मान के साथ उन्हें बैठने को कहा और बड़े ही प्रफुल्लित मन से उनके आने का कारण पूछा। जब उन्होंने बताया कि वह रक्षाबंधन पर्व को मनाने के लिए श्रद्धा से अपनी कलाई पर राखी बधवाने आए हैं तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। और श्रद्धा ने बड़े ही श्रद्धा के साथ अपने बेसिक शिक्षा अधिकारी की कलाई पर राखी बांधी और मुंह मीठा कराया।

इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने छात्रा सहित उसके परिजनों को आश्वासन दिलाया कि हम अधिकारी की भूमिका के साथ साथ एक बड़े भाई के रूप में सभी बच्चियों के साथ हैं जीवन में उनके संघर्ष के जज्बे में वह हर कदम उनके साथ हैं। शिक्षा के क्षेत्र में यदि कहीं भी किसी प्रकार की कोई कठिनाई आ रही हो तो वह बेहिचक अपनी बात हम तक पहुंचा सकती हैं हम हर संभव उनके समस्याओं के निस्तारण करने का प्रयास करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी के इस पहल की हरपुर गांव सहित पूरे क्षेत्र में सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button