Tuesday, May 5, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार की बुनियाद असत्य पर टिकी-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार की बुनियाद असत्य पर टिकी-अखिलेश यादव

232

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की बुनियाद असत्य पर टिकी हुई है। जनता को गुमराह करने के षडयंत्र में ही भाजपा संलिप्त रहती है। उत्तराखण्ड के देहरादून में जौनसार पर्वतीय क्षेत्र में लखवाड़ स्थित है। हल्द्वानी, नैनीताल में लखवाड़ बहुउद्देश्यीय परियोजना का 44 वर्ष बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री जी ने शिलान्यास किया जबकि 1978 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री राम नरेश यादव द्वारा शिलान्यास किया जा चुका है। उस आयोजन में गाजियाबाद के तत्कालीन विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी शामिल थे।भाजपा ऐसी ही राजनैतिक पार्टी है जिसमें कुछ नया विकास- निर्माण नहीं होता है। उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का ही भाजपा ने शिलान्यास-उद्घाटन करने में ही पूरा कार्यकाल बिता दिया। भाजपा का राजनैतिक चरित्र किस्सागोई करना है। बीजेपी राजनैतिक शिष्टाचार का अपमान करती है। भाजपा सरकार पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्यों को अपना बताकर जनता को भ्रमित करने को अपनी उपलब्धि मानती है।

महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आजमगढ़, बलिया, देवरिया, मऊ, संतकबीर नगर, कानपुर देहात, वाराणसी, जौनपुर और लखनऊ में आयोजित जनसभाओं को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित किया। जूही सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने आधी आबादी के साथ दुर्व्यवहार किया है। महिलाओं के अधिकारों का दमन किया जा रहा है। उनके सम्मान और सुरक्षा की दिशा में सरकार का रवैया उदासीन है। पिछली समाजवादी सरकार में महिलाओं को समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया था।अखिलेश यादव का मुख्यमंत्रित्वकाल महिलाओं के लिये गौरवशाली था। 2022 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही आधी आबादी को उनका अधिकार मिल सकेगा। उत्तर प्रदेश की तरक्की और खुशहाली का रास्ता समाजवाद से ही निकलेगा।लखनऊ, फैजुल्लागंज में हाथरस की बेटी की याद में महिला प्रतिरोध सभा हुई। इसका संयोजन सुश्री पूजा शुक्ला ने किया। उक्त सभा में विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार पुनः बनाने का संकल्प लिया गया।