गोरखपुर टॉपर्स को अखिलेश यादव ने दिया लैपटॉप

वर्ष 2026 में सीबीएसई और यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जनपद गोरखपुर में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राओं को  अखिलेश यादव ने लैपटॉप देकर सम्मानित किया। सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में गौरांश अग्रहरि को 98 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम तथा सर्वज्ञ मिश्रा को 98 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रिंस सिंह को 96.80 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम तथा अनन्या त्रिपाठी को 92 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान मिला। ये सभी छात्र-छात्रा पीएन नेशनल पब्लिक स्कूल, गोरखपुर के हैं।


    यूपी बोर्ड की 2026 वार्षिक परीक्षा में हाईस्कूल में 95.67 प्रतिशत अंको से दिव्या यादव को प्रथम और 95.00 प्रतिशत अंको के साथ प्रिया चौहान को द्वितीय स्थान पाने पर सम्मानित किया गया। दिव्या यादव संस्कार इंटर कॉलेज रिथुवाखोर पाली गोरखपुर तथा प्रिया चौहान यूएमवी सिधौरा बेलघाट गोरखपुर की छात्राएं है। इंटरमीडिएट में कार्मेल गर्ल्स इंटर कालेज गोरखपुर की छात्रा आस्था दुबे को 92.80 प्रतिशत के अंक के साथ प्रथम स्थान तथा सुप्रिया शर्मा को 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान मिला हैं। अखिलेश यादव ने इन सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन में सफलता के लिए आशीर्वाद दिया।  

Related Articles

Back to top button