Monday, March 2, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं में AI से आएगा क्रांतिकारी बदलाव-उप मुख्यमंत्री

स्वास्थ्य सेवाओं में AI से आएगा क्रांतिकारी बदलाव-उप मुख्यमंत्री

115
स्वास्थ्य सेवाओं में AI से आएगा क्रांतिकारी बदलाव-उप मुख्यमंत्री
स्वास्थ्य सेवाओं में AI से आएगा क्रांतिकारी बदलाव-उप मुख्यमंत्री

स्वास्थ्य सेवाओं में AI से आएगा क्रांतिकारी बदलाव। AI आधारित मोबाइल एप का किया शुभारंभ। लखनऊ को एआई सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य। “उत्तर प्रदेश AI एवं हेल्थ इनोवेशन कॉन्फ्रेंस 2026” के समापन कार्यक्रम में बोले डिप्टी उप मुख्यमंत्री। हेल्थ केयर सेक्टर में एआई प्रमोशन के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं में AI से आएगा क्रांतिकारी बदलाव-उप मुख्यमंत्री

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के सेंट्रम होटल में आयोजित एआई इंपैक्ट सम्मिट 2026 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हेल्थ केयर सेक्टर को नई दिशा और गति प्रदान करते हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि दुनिया भर में चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर नए आविष्कार हो रहे हैं और एआई तकनीक ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सटीक, तेज और प्रभावी बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस प्रकार की कार्यशालाओं और सम्मिट के माध्यम से हम वैश्विक नवाचारों से परिचित होते हैं और उन्हें प्रदेश में लागू करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।डिप्टी सीएम ने कहा कि इस सम्मिट में एआई से संबंधित गहन विचार-विमर्श हुआ है और हेल्थ सेक्टर में एआई तकनीक को बढ़ावा देने के लिए सरकार स्तर पर जो भी आवश्यक कदम होंगे, उन्हें प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य लखनऊ को एआई सिटी के रूप में विकसित करना है, जिससे उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा सके।इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने एआई से संबंधित एक मोबाइल एप का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के डिजिटल नवाचार आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम के अंत में उप मुख्यमंत्री एआई इंपैक्ट सम्मिट 2026 के आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य सेवाओं में AI से आएगा क्रांतिकारी बदलाव-उप मुख्यमंत्री