आखिर क्यों सबकी निगाहों में सपा

अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप की उपस्थिति में निषाद पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से निषाद पार्टी के प्रदेश सचिवगण कन्हैया लाल निषाद, हरिनारायण निषाद, प्रान्तीय अध्यक्ष दीपू निषाद, मण्डल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश निषाद, प्रदेश सचिव हरि प्रसाद साहनी, अजय निषाद जिला उपाध्यक्ष, महेन्द्र निषाद, राम बहादुर निषाद, रामनैन निषाद, राम अचल निषाद, शिव प्रसाद निषाद, सुरजीत निषाद, श्याम लाल निषाद, मनोज निषाद, कृष्णा निषाद, पिन्टू कुमार, मुकेश कुमार, दीपक निषाद, मृत्युंजय कश्यप सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप ने कहा कि 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए निषाद समाज पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहा है। समाजवादी सरकार बनने पर ही निषाद समाज को उनका अधिकार और सम्मान मिल सकेगा।

उत्तर प्रदेश में अगले साल यानि 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, लेकिन सियासी दलों ने अभी से पूरी ताकत झोंक दी है। अलग-अलग तरह की रैलियों, सम्मेलनों और यात्राओं के माध्यम से अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। आखिर में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। अब बात करते हैं मुख्य विपक्षी दल यानी समाजवादी पार्टी की, इस दल के मुखिया अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री होने के साथ ही योगी आदित्यनाथ के हम उम्र भी हैं। अखिलेश यादव को अपने पिता मुलायम सिंह यादव से राजनीति विरासत में मिली है। 2012 का चुनाव भी मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में ही लड़ गया और सपा ने बहुमत से सरकार बनाई। ताजपोशी हुई अखिलेश यादव की, यानी नेताजी ने अपनी गद्दी बेटे को सौंप दी।आगामी चुनाव में अखिलेश यादव सत्ता के काफ़ी करीब नज़र आ रहें हैं। दिन हो या रात सपा की रैली देख विरोधी दल असमंजस में है की वह करे तो क्या करे।

अखिलेश यादव से बलिया के पूर्व भाजपा विधायक राम इकबाल सिंह ने भेंट कर समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।इस अवसर पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व विधायक श्री सनातन पाण्डेय, बलिया के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव आदि उपस्थित रहे। राम इकबाल सिंह चिलकहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। अपने दर्जनों साथियों के साथ वे समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button