अधिवक्ताओं ने निकाली अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा

अधिवक्ताओं ने निकाली अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा।सिविल जज फरेन्दा देवेश त्रिपाठी ने तिरंगा दिखाकर किया रैली रवाना।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज। फरेंदा महराजगंज आजादी के 75वे अमृत महोत्सव वर्ष पर दिवानी न्यायालय फरेंदा के अधिवक्ताओं ने परिसर से तिरंगा यात्रा रैली अध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली जिसे सिविल जज फरेंदा देवेश त्रिपाठी ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया।


अधिवक्ताओं की रैली न्यायालय परिसर से तहसील फरेंदा होते विष्णु मंदिर तिराहा, अम्बेडकर तिराहा से होते हुए वापस दिवानी न्यायालय फरेंदा आई इस बीच अधिवक्ताओं ने बंदे मातरम,सबसे प्यारा तिरंगा हमारा,अमृत महोत्स जिंदाबाद का नारा लगाया।रैली में मुख्य रूप से ज्वाला मणि त्रिपाठी,ओमप्रकाश पाण्डेय,राम सहाय गुप्ता,स्कंद श्रीवास्तव,अरविंद कुमार मिश्र,सतेन्द्र सिंह,शैलेंद्र श्रीवास्तव,हिदायतुल्लाह खा,दिनेश श्रीवास्तव,उमाकांत यादव,शिवाकांत पांडेय,सनत त्रिपाठी,शंभू यादव,मनोज मिश्र,दिनेश प्रजापति,अभिषेक अग्रहरी,अमित जायसवाल ,अवधेश उपाध्याय,रामप्रताप यादव,सुनील कुमार,सुभाष चौधरी,श्रीपत प्रसाद,शशांक त्रिपाठी,मृदुल यादव,राजीव गुप्ता,प्रमोद चौहान व अजय मणि सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button