Sunday, January 18, 2026
Advertisement
Home राजनीति कांग्रेस 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार-अजय राय

कांग्रेस 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार-अजय राय

205
मनमाने निर्णयों पर न्यायालय कसेगा नकेल-अजय राय
मनमाने निर्णयों पर न्यायालय कसेगा नकेल-अजय राय

कांग्रेस संगठन पार्टी की रीढ़,2024 लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती से लड़ेंगें , हमारी तैयारी सभी 80 लोकसभा सीटों पर है। स्वतंत्रता सेनानियों का हम पर कर्ज है, अपने प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता और एकता अखंडता स्थापित की, आगे उसे कायम रखना हमारी ज़िम्मेदारी। कांग्रेस 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार-अजय राय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गोरखपुर मंडल मुख्यालय पर कांग्रेस संगठन की समीक्षा की, और स्थानीय नागरिकों ने प्रदेश अध्यक्ष को ऐतिहासिक स्वतंत्रता आंदोलन की जमीं चौरी चौरा के उस स्थान की मिट्टी को सौपा जहा स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए लड़ते हुए ने अपने प्राणों की आहूती दी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर जनपद वाराणसी के मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उसे पवित्र मिट्टी को कलश को स्थापित किया गया । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि संगठन कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता 2024 के चुनाव के लिए एकजुट हो रहा है, हम लगातार संगठन पर नजर बनाकर माइक्रो मैनेजमेंट कर रहे हैं, बूथ तक हमारा कार्यकर्ता पूरी मजबूती से खड़ा हो चुका है, 2024 का चुनाव कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी मजबूती से लड़ेगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इंडिया गठबंधन होने के बाद से लगातार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया करते हैं। अजय राय ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी फिलहाल उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ये पार्टी आलाकमान को तय करना है कि कितनी सीटों पर प्रत्याशी उतारना है। कांग्रेस की राज्य इकाई के नए-नए प्रमुख बनेअजय राय ने कहा कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को जानते हुए बड़ बोलेपन के शिकार लगातार होते जा रहे हैं।अजय राय ने हाल में राहुल गांधी के लोकसभा सीट को लेकर भी बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अमेठी जनता अब बीजेपी के झूठे वादों से तंग आकर एक बार फिर राहुल गांधी को याद कर रही है। पार्टी पूरे दमखम से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। 2024 कांग्रेस का होगा और आने वाले दिनों में हम भजपा को एक्सपोज करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारी तैयारी लोकसभा की सभी 80 सीटों पर है , इस तानाशाह भाजपा सरकार को उखाड़ कर देश के आम आदमी की आवाज सुनने वाली और आम आदमी के लिए नीतियां और काम करने वाली कांग्रेस सरकार बनाना हमारा और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है, स्थानीय नागरिकों ने जो हमें यह पवित्र मिट्टी जो कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की खून से रंगी हुई है, इसे सौंपा है इसे पाकर हम आत्मविश्वास से और भरपूर हो गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश के लिए, हम सबके लिए , आजादी की लड़ाई लड़ी और अपना सब कुछ त्याग कर देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित किया, हम पर उनका कर्ज है , उस कर्ज से हम कभी मुक्त नहीं हो सकते , स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की यह पवित्र मिट्टी कलश हमें हमारी जिम्मेदारी का बोध कराती रहेगी कि हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम देश के लोगों की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता को कायम करने में अपनी भागीदारी सशक्त रूप से निभाएं , निश्चित रूप से हम सब शहीदों के आजीवन ऋणी रहेंगे यह लोग ही देश की एकता,अखंडता के नींव है। कांग्रेस 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार-अजय राय