Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या संतोष कुमार सिंह का हुआ प्रमोशन

संतोष कुमार सिंह का हुआ प्रमोशन

235
संतोष कुमार सिंह का हुआ प्रमोशन
संतोष कुमार सिंह का हुआ प्रमोशन

थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह का निरीक्षक पद पर हुआ प्रमोशन। संतोष कुमार सिंह का हुआ प्रमोशन

धर्मेद्र यादव

रुदौली/अयोध्या। रूदौली सर्किल के बाबा बाजार थाना प्रभारी पदोन्नति हो गए। अभी तक वह उपनिरीक्षक पद पर थे। पुलिस मुख्यालय से जारी की गयी सूची में उनका नाम शामिल था। बाबा बाजार थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी सूची में उनका नाम निरीक्षक पद पर शामिल था। सूची में शामिल अपने थाना प्रभारी का नाम देखकर बाबा बाजार थाने के पुलिसकर्मी खुशी से झूम उठे। सभी पुलिस कर्मियों ने थाना प्रभारी को बधाई दी। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

बताते चलें कि थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह की गिनती जिले के तेज तर्रार थाना प्रभारी के रूप में होती है। बाबा बाजार थाना में तैनाती के बाद से दलालों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित हो गया। अनावश्यक रूप से दिन भर थाना पर बैठकर गपशप करने वाले अब थाना की तरफ मुंह नहीं करते। अब सिर्फ पीड़ित व्यक्ति ही अपनी फरियाद लेकर थाने पर जाता है। संतोष कुमार सिंह का हुआ प्रमोशन