रक्षाबंधन पर्व बसों में महिलाओं की फ्री यात्रा-दयाशंकर सिंह

रक्षाबंधन पर्व में परिवहन निगम की सभी प्रकार की बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की सुविधा। 29 अगस्त की रात्रि 12ः00 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12ः00 बजे तक मिलेगी सुविधा। रक्षाबंधन पर्व बसों में महिलाओं की फ्री यात्रा-दयाशंकर सिंह

लखनऊ। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व पर गिफ्ट दिया है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महिलाएं परिवहन निगम की सभी प्रकार की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर 29 अगस्त की रात्रि 12ः00 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12ः00 बजे तक परिवहन निगम की सभी प्रकार की बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी।


श्री सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर हमारी बहनें अपने भाइयों की खुशहाली एवं कल्याण हेतु उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के बीच परस्पर प्रेम,त्याग एवं विश्वास का प्रतीक है। बहनें अपने भाइयों के पास जाकर उन्हें राखी बांध सके, इसलिए सरकार ने परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा की सौगात प्रदेश की बहनों को दी है। इस अवसर पर प्रदेशवासियों को इस पवित्र पर्व की ढेरों शुभकामनाएं देता हूँ। रक्षाबंधन पर्व बसों में महिलाओं की फ्री यात्रा-दयाशंकर सिंह

Related Articles

Back to top button