विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अभ्यर्थियों का 17 अगस्त को साक्षात्कार

प्रतापगढ़। उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय दस्तकारों एवं पारम्परिक कारीगरों को रोजगार युक्त बनाये जाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु ट्रेड कुम्हार, राजमिस्त्री, हलवाई, लोहार, दर्जी, बढ़ई, टोकरी बुनकर, सोनार, नाई एवं मोची में आनलाइन आवेदन अभ्यर्थियों द्वारा किये गये थे। इन ट्रेडों में प्राप्त आवेदन पत्रों का साक्षात्कार दिनांक 17 अगस्त 2023 को पूर्वान्ह 11 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र प्रतापगढ़ में होना सुनिश्चित किया गया है। आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करें।

Related Articles

Back to top button