प्रदेश में अन्याय,अत्याचार,महंगाई,भ्रष्टाचार चरम-अखिलेश

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अन्याय,अत्याचार,महंगाई,भ्रष्टाचार चरम पर है। समाज का हर वर्ग इससे त्रस्त है। लोकसभा चुनाव 2024 में डबल इंजन की दोनों सरकारें जाएंगी। भाजपा सरकार प्रदेश में 80 की 80 सीटें हारेगी। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। समाजवादी पार्टी के पास जनता की ताकत है। अखिलेश यादव आज लखनऊ के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्बोधित करते हुए कहा कि दरवाजे-दरवाजे दस्तक देने के लिए अभी से जुट जाएं। जमीनी स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं रखें। कार्यकर्ता बिना अति उत्साह, अति आत्मविश्वास के काम करे।इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम शेरवानी, धर्मेन्द्र यादव बदायूं के पूर्व सांसद आदि नेता उपस्थित रहे।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बुलडोजर से उत्तर प्रदेश में अराजकता फैला रही है। भाजपा साजिश और षडयंत्र करके समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश करती है। भाजपा रणनीति बनाकर निर्दोष लोगों को फर्जी केसों में फंसाकर उन्हें परेशान कर रही है। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही हैं। प्रदेश में अन्याय,अत्याचार,महंगाई,भ्रष्टाचार चरम-अखिलेश

अयोध्या से रामेश्वरम तक लगभग 8 हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा

अखिलेश यादव से आज अयोध्या से रामेश्वरम तक लगभग 8 हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा करने वाले अभिषेक सावंत श्रीवास्तव ने भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। श्री अखिलेश यादव ने साइकिल यात्री अभिषेक सावंत श्रीवास्तव के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनकी साहसिक यात्रा के लिए बधाई दी।अभिषेक सावंत श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने 6 अप्रैल 2023 से 05 अगस्त 2023 तक अयोध्या से साइकिल यात्रा शुरू की और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु में रामेश्वरम पर यात्रा पूर्ण की।अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया है कि उन्होंने 115 दिनों में अपनी साइकिल यात्रा से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज के हर वर्ग से जुड़ते हुए सामाजिक सौहार्द कायम किया।


भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करके संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा अनैतिक राजनीति कर चुनाव को प्रभावित करती है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भाजपा वोटबैंक की तरह इस्तेमाल करती है। भाजपा झगड़ा लगाकर समाज को बांटना चाहती है। भाजपा अंग्रेजों की नीति ‘‘फूट डालो राज करो‘‘ पर चल रही है। भाजपा जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने में लगी है। भाजपा नागरिकों के अधिकारों और उनके सम्मान पर हमला कर रही है। भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान किसान, व्यापारी सभी परेशान है। भाजपा की कुनीतियों से किसान का पशुधन अब किसान को ही बर्बाद कर रहा है। छात्र और नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। व्यापारी लूटा जा रहा है। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा के कारण संविधान खतरे में है। अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जा रहा है। भाजपा के षड्यंत्र से समाजवादी कार्यकर्ताओं को सावधान रहना है। भाजपा झूठा प्रचार करके सामाजिक माहौल खराब करने का काम रही है। प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। भाजपा द्वारा सत्ता के दबाव से लोकतंत्र को प्रभावित किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता संकल्पित है। प्रदेश में अन्याय,अत्याचार,महंगाई,भ्रष्टाचार चरम-अखिलेश

Related Articles

Back to top button