सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा

230
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा

अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा। खतरे के निशान से 10 CM पहुंचा पानी, 24 घंटे में बारिश की संभावना। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा

पंकज यादव

अयोध्या। बहराइच के कतर्निया घाट स्थित सरयू बैराज से पानी छोड़ के जाने के कारण मंगलवार को अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 10 CM नीचे आ गया। बढ़ते पानी के जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। आसमान में घने बादल होने के कारण सुबह के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश नहीं हुई। पहाड़ों पर हो रही मुसलाधार बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह नौ बजे नदी का जलस्तर 92.630 CM पहुंच गया है। जो खतरे के निशान से 10 CM सेमी नीचे है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, 92.730 CM पर नदी जलस्तर का खतरे का निशान है।

बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी

केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी डॉ अमन चौधरी के मुताबिक सरयू नदी का जलस्तर आगामी 24 घंटों में खतरे के निशान को पार कर सकता है। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में भारी इजाफा हुआ है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए अटर्ल जारी किया गया, लोगों से सरयू नदी में गहरे पानी ने स्नान न करने की अपील की जा रही है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अयोध्या, गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर समेत अन्य जनपदों में अलर्ट जारी किया गया है।

24 घंटे में मध्यम बारिश की संभावना

मंगलवार सुबह आसमान में काले घने बादल छाए हुए है। जिसके चलते सुबह के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। सुबह का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सीता राम मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटों में हल्के से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा