अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

अखिलेश यादव ने आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आईसीएससी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में तीन विषयों में 99.7 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण सीएमएस राजाजीपुरम लखनऊ के छात्र अर्यान तारिक को लैपटाप देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर इस्लामिक सेंटर ऑफ इण्डिया के चेयरमैन एवं लखनऊ के शाही इमाम खालिद रशीद फिरंगी महली, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री राम अचल राजभर उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button