Saturday, February 21, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा राज में बेलगाम कानून व्यवस्था-अखिलेश

भाजपा राज में बेलगाम कानून व्यवस्था-अखिलेश

241
UP में जंगलराज-अखिलेश यादव
UP में जंगलराज-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेलगाम है। मुख्यमंत्री जी का प्रशासन पर नियंत्रण नहीं रह गया है। इसीलिए भाजपा नेता स्वच्छंद होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सत्ता के अहंकार में चूर भाजपाइयों को अब भाजपा नेतृत्व भी अनुशासन में रखने में असहाय साबित हो रहा है। बस्ती में एमएलसी प्रतिनिधि ने जिला अस्पताल में महिला नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता की। जब स्टाफ नर्सों ने धरना दिया तब एफआईआर दर्ज हुई। इस हंगामें में बहुत देर तक मरीज परेशान रहे। भाजपा राज में बेलगाम कानून व्यवस्था-अखिलेश


आगरा में मेट्रो रेल प्रभारी से अभद्रता करते हुए भाजपाई एमएलसी का वीडियो वायरल हुआ है। समाजवादी सरकार में मेट्रो रेल चली, भाजपा ने खुद तो कोई विकास कार्य किया नहीं, जो काम समाजवादी सरकार में हुए उन्हें भी भाजपा सरकार बिगाड़ने पर तुली है। झांसी में एक युवक को रिवाल्वर दिखाकर वसूली करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी का महानगर मंत्री बना दिया जाता है। सांडी हरदोई में तो एक महिला अपने परिजनों के साथ थाने में तीन माह के भ्रूण को लेकर पहुंच गई। उसका आरोप है कि भाजपा नेता ने उसको इतना मारापीटा कि उसका गर्भपात हो गया। उसके परिवार के लोगों को भी चोटें आयी हैं।


कन्नौज में भाजपा सांसद का मामला तो बहुत अजीब है। उन्होंने चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मारे जो खूब चर्चित हुआ। उनके खिलाफ एफआईआर हुई पर सरकारी सुरक्षा में रहने वाले सांसद का पता स्थानीय पुलिस ढंढ नहीं पाई। सांसद जी अपनी ‘ऊपरी पहुंच‘ के रोब में है। खाकी और पार्टी को शर्मसार करने वाली इस घटना पर सरकार और भाजपा नेतृत्व की नज़र ही नहीं गई। पुलिस का मनोबल टूटता रहे, भाजपा सांसद कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते रहे, मुख्यमंत्री जी को इससे क्या….?


आए दिन भाजपाई नेताओं के कारनामों से उत्तर प्रदेश बदनाम हो रहा है। कोई टोल टैक्स वालों से मारपीट कर रहा है तो कोई चौकी जाकर अपराधी को छुड़ा लाता है। कोई पुलिसवालों को थाने के अन्दर ही पीट देता है। यह सब जताता है कि भाजपाई सत्ता के नशे में बुरी तरह धुत हो चुके है। अब भाजपा के जनता से रिश्ते नहीं रह गए हैं। वे मनमर्जी और तानाशाही से सत्ता चला रहे हैं। सत्ता का अहंकार ज्यादा नहीं चलता है। लोकतंत्र में जनता ही सब कुछ होती है। सन् 2024 में प्रदेश की जनता को जब भी मतदान का मौका मिलेगा वह भाजपाईयों के एक-एक जुल्म का बाकायदा पूरा हिसाब करेगी। भाजपा राज में बेलगाम कानून व्यवस्था-अखिलेश