Monday, January 19, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश छुट्टा गोवंश के लिए 01 अरब़ 25 करोड़ स्वीकृत

छुट्टा गोवंश के लिए 01 अरब़ 25 करोड़ स्वीकृत

308
छुट्टा गोवंश के लिए 01 अरब़ 25 करोड़ स्वीकृत
छुट्टा गोवंश के लिए 01 अरब़ 25 करोड़ स्वीकृत

छुट्टा गोवंश की देखभाल हेतुु 01 अरब़ 25 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत।

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेन्सी)

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के छुट्टा गोवंश की देखभाल हेतुु 01 अरब 25 करोड़ रूपये की धनराशि प्रथम किस्त के रूप में वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि का व्यय अस्थाई गोवंश आश्रय की स्थापना, संचालन व संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण हेतु किया जायेगा। आवंटित धनराशि का उपयोग अधिकतम 30 रूपये प्रतिदिन की दर से प्रति गोवंश हेतु किया जाएगा।इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन विकास पशुपालन विभाग को अस्थाई गोवंश आश्रय के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि से अस्थाई गोवंश आश्रय की स्थापना, संचालन व संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण का कार्य कराए जाने एवं उसके अग्रतेर संचालन की पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित जिलाधिकारी की होगी।


उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा निराश्रित/बेसहारा गोवंश के निराकरण के लिये उत्तर प्रदेश के समस्त ग्रामीण व शहरी स्थानीय निकायों यथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निकायों में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना व संचालन नीति प्रख्यापित की गयी है, जिसके तहत संरक्षित छुट्टा गोवंश की देखभाल का निरन्तर कार्य किया जा रहा है।