सांसद बृजलाल का स्वागत अभिनन्दन

व्यापारियों ने किया सांसद बृजलाल का स्वागत अभिनन्दन। सांसद बृजलाल का स्वागत अभिनन्दन

आर.के. यादव

लखनऊ। आलमबाग में गुरुवार को एक निजी होटल में मोदी जी के 9 साल पूरे होने पर व्यापारियों ने राज्य सभा सांसद बृज लाल का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने कहा की उतर प्रदेश में योगी का लॉयन ऑडर बहुत ही सख्त है। जिसमे व्यापारी वर्ग बिलकुल सुरक्षित महसूस करता है। इससे पूर्व व्यापारियों ने मुख्य अतिथि बृज लाल को तलवार भेंट कर उन्हे दुशाल भी पहनाया साथ में भगवान का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि बृज लाल ने 9 साल बेमिसाल पर केंद्र सरकार और योगी सरकार की जमकर सरहाना की लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर नाथ मिश्रा महामंत्री अभिषेक खरे ने सरकार की सराहना के साथ कुछ समस्याओं का जिक्र भी किया जिस पर मुख्य अतिथि ने व्यापारियों की समस्या पर कमेटी गठित करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा की जरूरत पढ़ी तो व्यापारी संगठनों के साथ मिलकर मुख्य मंत्री को समस्याओ से अवगत कराएंगे लेकिन व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे व्यापारी सम्मेलन विक्की अरोड़ा लकी बग्गा, अमरनाथ मिश्रा, अशोक मोतियानी अनिल बजाज अभीशेक खरे श्याम कृष्ण नानी अजीत अरोड़ा, नीरज राज्यपाल दिनेश रायचंदानी ,राज बत्रा पुनीत लाल चंदानी सतेंद्र भावनानी , बड़ी तादात में व्यापारी वर्ग शामिल हुआ कारक्रम के अंत में विक्की अरोड़ा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सांसद बृजलाल का स्वागत अभिनन्दन

Related Articles

Back to top button