मेधावी को लैपटाप दे उत्साह बढ़ाया

अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर हाईस्कूल और इन्टरमीडिएट में उत्तीर्ण मेधावी चार छात्राओं को लैपटाप देकर उनका उत्साह बढ़ाया। अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट 2022 में  उत्तीर्ण कानपुर कर्नलगंज की कुमारी अनुष्का सोनकर, विधूना औरैया की कुमारी आकांक्षा, यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण ग्वालियर रोड आगरा की कुमारी सिमरन, हाईस्कूल परीक्षा 2022 में सीबीएससी बोर्ड से पास जालौन की शौर्य भदौरिया को लैपटाप प्रदान किया।अखिलेश यादव ने छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मेधावी को लैपटाप दे उत्साह बढ़ाया


    स्मरणीय है समाजवादी सरकार के दौरान करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं को लैपटाप देकर उनको पढ़ाई-लिखाई में आगे पढ़ने का मौका दिया। लेकिन भाजपा सरकार ने छात्रों को लैपटाप देने का वादा तो किया लेकिन उसे पूरा नहीं किया। भाजपा झूठे वादे करती है। भाजपा के झूठे वादो को नौजवान, छात्र-छात्राएं सभी समझ गए हैं।    मेधावी को लैपटाप दे उत्साह बढ़ाया

Related Articles

Back to top button