Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home समाज जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु...

जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु किया निर्देशित

180

अयोध्या, इस बार  संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही कोविड-19 महामारी के कारण विगत छः माह में नवजात शिशु एवं पूर्व में जन्मे शिशु जो टीकाकरण से वंचित हैं के टीकाकरण कार्य भी करना है उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग, लघु सिंचाई विभाग तथा सूचना विभाग को सौंपे गये कार्यों एवं दायित्वों को आपस में समन्वय बनाकर अभियान का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अनुज कुमार ने दिनांक 1 अक्टूबर 2020 से 31 अक्टूबर 2020 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक कर विभागों के कार्य एवं दायित्वों का निर्धारण निश्चित करते हुए सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्धारित दायित्वों के अनुसार अपनी-अपनी कार्ययोजना बनाकर 26 सितंबर के पूर्व ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवगत कराने के के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विगत अभियानों में जिन क्षेत्रों या ग्रामों को कार्ययोजना में शामिल किया गया था उसके अतिरिक्त नए क्षेत्रों या ग्रामों को भी कार्य योजना में शामिल कर वहां पर फागिंग, लार्वा साइड के छिड़काव, जल निकासी की व्यवस्था, साफ-सफाई व अभियान संबंधी अन्य कार्य कराए जाएं। सभी विभागों को बेहतर कार्य योजना बनाने के साथ ही आपस में समन्वय स्थापित करते हुए उसके बेहतर क्रियान्वयन के भी निर्देश दिए।

कोविड-19 की सुरक्षा का हर हाल में विशेष ध्यान रखने व किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्करों यथा आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मजदूरों आदि को अनिवार्य रूप से सुरक्षा के सभी उपाय यथा मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराए जाएं। घर-घर भ्रमण के दौरान आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व टीम अन्य सदस्य किसी भी चीज को कम से कम छूने का प्रयास करें।

      उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि सर्वेक्षण कार्य में शासन द्वारा दो कार्य और जोड़े गए हैं, इस बार आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से सर्वेक्षण के दौरान बुखार के रोगियों के साथ-साथ खांसी एवं सांस लेने की परेशानी के लक्षण के रोगियों के विषय में भी जानकारी प्राप्त कर ब्लॉक एवं जिले स्तर पर सूचित कराना होगा तथा कोविड-19 महामारी के चलते टीकाकरण के सत्र में आयोजित होने पाने के फलस्वरूप टीकाकरण से वंचित नवजात शिशुओं को चिन्हित एवं सूचीबद्ध कर सभी बच्चों का नियमित टीकाकरण का कार्य कार्ययोजना बनाकर पूर्ण किया जाना है।जिलाधिकारी ने टीकाकरण से वंचित सभी नवजात शिशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

अनुज कुमार झा ने नगर विकास विभाग के अधीन नगर निगम,  नगर पालिका व नगर पंचायत के उच्चाधिकारियों सहित जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि कोविड-19 महामारी का संक्रमण चल रहा है संचारी रोगों के साथ दिमागी बुखार संबंधित रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक है कि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम एवं बेहतर उपयोग की रणनीति एवं कार्य योजना बना ली जाए तथा अभियान के प्रथम दिन से ही विशेष अभियान चलाकर मच्छर जनित रोगो के रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाया जाए साथ ही मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु हर स्तर से लोगों को भी जागरूक किया जाए।

        उन्होंने स्वास्थ विभाग, नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा  कि आबादी क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, किसी भी स्थान पर या गड्ढों में जलभराव हो तो वहां एंटीलार्वा दवा का छिड़काव के साथ, खुले में शौच न करने, खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था, नालियों तथा झाड़ियों की सफाई कराई जाए। शहरी क्षेत्रों में लगातार फाॅगिंग कराई जाए। इसी के साथ ही वेक्टर जनित रोगों व कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने व बचाव हेतु क्या करें क्या न का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए।

      मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी  सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त शहरी एवं  ग्रामीण क्षेत्रों में दिनांक 28 सितंबर 2020 से प्रारंभ होकर 7 अक्टूबर 2020 तक संचालित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक।

जिलाधिकारी श्री झा ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान जनपद में 28 सितंबर से प्रारंभ होकर 7 अक्टूबर 2020 तक चलेगा इसके अंतर्गत आशा एवं आंगनबाड़ी अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर भ्रमण कर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरियों को अपनी निगरानी में एल्बेंडाजॉल ( 1 से 2 वर्ष को 200 मि.ग्रा.ध्आधी गोली एवं 02 से 19 वर्ष के बच्चों को 400 मि.ग्रा.) की दवा खिलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु ससमय कार्य योजना बनाकर सभी संबंधित को ट्रेनिंग आदि का कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।


      बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डीपीएम राम प्रकाश पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने जनपद के जनमानस से अपील की है कि सभी लोग यह सुनिश्चित करें कि उनके घरों में कूलर, टायर, पुराने व अनुपयोगी डिब्बे, घरों के छत व उनके आसपास किसी गड्ढे की पानी का जमाव बिल्कुल न होने पाए। ऐसे स्थानों पर मच्छर की उत्पत्ति की संभावना अधिक रहती है और मच्छर जनित रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है ऐसे में मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु आवश्यक है कि अपने घरों व आसपास पर्याप्त साफ-सफाई रखें, शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े पहने, मच्छरदानी का उपयोग करें, यदि किसी स्थल पर पानी का जमाव है तो नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत को सूचित करें।

खुले में शौच न करें। सूकर बाड़ो साफ-सफाई, कीटनाशक दवाओ का छिड़काव व मच्छरजाली से बाडोे को ढकने के साथ ही आबादी से दूर रखें। उन्होंने कहा कि  कोविड-19 संक्रमण से बचने हेतु शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को सभी लोग अपनाएं। अनावश्यक घरों से बाहर न निकले, घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।