Friday, April 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश कोविड-19,कानूनी कार्यवाही से बचने हेतु मास्क अवश्य पहने-जिलाधिकारी

कोविड-19,कानूनी कार्यवाही से बचने हेतु मास्क अवश्य पहने-जिलाधिकारी

244

अयोध्या, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जनपद वासियो से पुनः अपील की है कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक है कि सभी लोग बाहर निकलने पर मास्क अवश्य पहने रहे तथा दो गज की दूरी बनाये रखे। अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर भी स्वंय को दूर रखने के साथ किसी दूसरे से सम्पर्क न होने पाये ऐसा सुनिश्चित करने के लिए दो गज की दूरी पर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि यह देखने में आया है कि कुछ परिवार अपने बच्चो को रोजमर्रा की वस्तुओ यथा साग-सब्जी, राशन आदि की वस्तुए क्रय करने के लिए भेज रहे है ये उचित नही है।

बच्चो में इम्युनिटी व रोग प्रतिरोधक क्षमता  युवा की अपेक्षा कम होती है। बच्चो जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम हो तथा सीनियर सिटीजन जिनकी उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक हो उन्हें बाहर सामानो को क्रय हेतु यथा सम्भव न भेजे। उन्होंने कहा कि जनपद के जनमानस के सहयोग से कोरोना के प्रसार को सिमित रखने में काफी सहयोग मिला है।

जनपद वासियो का सहयोग भविष्य ऐसे ही मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने में मास्क पहनना बहुत ही आवश्यक है। जो लोग मास्क नही पहन रहे है स्वंय अपने परिवार व अपने जानने पहचानने वालो के लिए समस्या खड़ी कर सकते है।

अनुज कुमार ने उन लोगो को सचेत किया है जो बिना मास्क पहने बाजार, सर्वजनिक स्थलो पर आ जा रहे है। उनके खिलाफ शासन के निर्देशानुसार सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने सलाह दी है कि कानूनी कार्यवाही से बचने हेतु बाहर निकलने पर मास्क अवश्य पहने।