आज के मुख्य समाचार

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – सरकार और रिजर्व बैंक ने मुद्रा स्‍फीति को छह प्रतिशत से कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के अंतर्गत अब तक 77 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के सीतलकुची में हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राष्‍ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए लॉन बॉल में पहला स्‍वर्ण पदक देश को दिलाया।

राष्ट्रीय…..

भारत का प्रत्येक नागरिक, भारत के विकास, समृद्धि, सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट है- अमित शाह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि मालदीव, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख साझीदार और घनिष्ठ मित्र है।

निजी कंपनियों पर आकाशवाणी और दूरदर्शन का 214 करोड 24 लाख रुपये का विज्ञापन शुल्क बकाया।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर तीन अगस्त से चार अगस्त तक कम्बोडिया की यात्रा पर होंगे।

भारत ने 726 चीनी नागरिकों को विपरीत सूची में डाल दिया।

अंतरराष्ट्रीय……

ताइवान के द्वीपीय क्षेत्र के आसपास तनाव गहरा गया।

पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर का मलबा लासबेला ज़िले में मूसा गोठ के निकट पाया गया।

खेल जगत….

मेधावी खिलाड़ियों को पेंशन योजना के तहत 820 पूर्व खिलाड़ियों को 12 हजार से 20 हजार रुपये तक की मासिक पेंशन।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में चौथे ओ. एन. जी. सी. पैरा खेलों का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने हरजिंदर कौर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

राज्य समाचार….

केरल में मंकीपॉक्स रोग का पांचवां मामला सामने आया।

शिवसेना सांसदों के एक शिष्टमंडल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्ज़ा दिया जाए।

आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने दस उम्मीदवारों की पहली सूची की आज घोषणा कर दी।

हिमाचल प्रदेश में दोपहर गोबिंद सागर झील में डूबने से सात लोगों की मौत।

झारखण्‍ड विधानसभा में आज वित्‍तमंत्री डॉ. रामेश्‍वर ओरांव ने पूरक बजट पेश किया।

व्यापार जगत…..

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 58 हजार एक सौ 36 पर बंद।

आज के मौसम का पूर्वानुमान….

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्‍की वर्षा या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मुम्बई में भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा के आसार हैं। तापमान 24 और 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान 28 और 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

चेन्नई में सामान्‍य रूप से बादल छाये रहेंगे गरज के साथ बारिश हो सकती है। तापमान 27 और 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button