साधना गुप्ता के पार्थिव शरीर को बेटे प्रतीक ने दी मुखाग्नि चिता को निहारते रहे मुलायम अखिलेश

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर यादव परिवार के सभी सदस्य व शुभचिंतक मौजूद रहे।लखनऊ के पिपराघाट पर साधना गुप्ता के पार्थिव शरीर को उनके बेटे प्रतीक यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान अखिलेश यादव भी मौजूद रहे और क्रियाकर्म में भाग लिया।सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता ब्लड प्रेशर, सूगर केसाथ ही फेफड़े में संक्रमण की समस्या से पीड़ित थीं। उन्हें सप्ताहभर पहले गुरुग्राम स्थिति मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी, लेकिन शनिवार सुबह संक्रमण बढ़ने की वजह से उनका निधन हो गया।

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता 10 जुलाई को पंचतत्व में विलीन हो गईं। साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव ने उन्हें मुखाग्नि देकर इस दुनिया से विदा किया। साधना गुप्ता पर मीडिया में ये आरोप लगते रहे थे कि उनके कारण ही मुलायम परिवार में फूट पड़ी। हालांकि साधना ने हमेशा ऐसी बातों को बकवास बताया। जिन साधना गुप्ता पर परिवार में बिखराव के आरोप लगे उन्हीं की मौत पूरे यादव परिवार को साथ लाई।अखिलेश यादव इस दुख की घड़ी में छोटे भाई प्रतीक के साथ खड़े दिखे।साधना गुप्ता कहती थीं कि उन्होंने अखिलेश को कभी सौतेला नहीं समझा। प्रतीक और अखिलेश को साधना अपनी दोनों आंखें बताया करती थीं।साधना के अंतिम संस्कार में रामगोपाल, अखिलेश और शिवपाल को भी एक साथ ले आई। तीनों लंबे समय बाद साथ में दिखे। मुलायम परिवार की महिलाएं साधना गुप्ता को अंतिम विदाई देते हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button