सी.एम.एस. की दो छात्राएं नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में चयनित

नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में सी.एम.एस. की दो छात्राएं चयनित।


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की दो छात्राओं उर्वी प्रकाश एवं पंखुड़ी वर्मा ने नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एन.आई.एफ.टी.-2022) हेेतु
चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। अब ये छात्राएं देश के प्रख्यात फैशन संस्थानों में एडमीशन लेकर अपनी रूचि के अनुसार फैशन टेक्नोलॉजी, डिजाइनिंग एवं मैनेजमेन्ट आदि विषयों में उच्चशिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ायेंगी।

सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. की इन प्रतिभाशाली छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, जो अपने छात्रों में निहित प्रतिभा व उनकी रूचियों को पहचानकर उसी के अनुरूप छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। सी.एम.एस. छात्राओं के निफ्ट में चयन पर सी.एम.एस. परिवार गौरवान्वित है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। श्री शर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में कीर्तिमान स्थापित करने के साथ ही देश की लगभग सभी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सी.एम.एस. छात्र अपने मेधात्व का परचम लहरा रहे हैं, जिसका श्रेय विद्यालय के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button