भाजपा से त्रस्त जनता प्रदेश में बनेंगी सपा सरकार-अनिल यादव

सपाइयों ने शुरू किया घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान,भाजपा सरकार से त्रस्त जनता प्रदेश में बनाने जा रही सपा की सरकार।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपाइयों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और लोगों से समाजवादी सरकार लाने की अपील किया।विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों पर चर्चा कर बूथ स्तर पर आज ही से लग जाने का आह्वान किया गया।सहयोगियों के साथ मौजूद सपा नेता अनिल यादव ने कहा कि पिछले 5 सालों में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त उत्तर प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दिलाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। आए दिन हो रहे हैं महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार समाचार की सुर्खियां बनते रहते हैं आज के दिन प्रदेश में इस तरह के हालात हो गए हैं आजादी के बाद अब तक कभी नहीं हुये, प्रदेश के सभी वर्गों के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं चाहे वह व्यापारी हो या फिर किसान हो छात्र हों, मजदूर हों। युवा बेरोजगार सभी का जीवन और भविष्य नर्क बनता जा रहा है यह सभी वर्ग अब परिवर्तन चाहते हैं और अब परिवर्तन होकर रहेगा। मौके पर सुनील सिंह शिवा राजेंद्र मिश्रा नीलू चौधरी शिवराम निषाद अविनाश जोशी मौजूद रहे।

देश व प्रदेश की जनता को विकास के सपने दिखाकर भाजपा ने पिछले चुनावों में वोट तो ले लिया था लेकिन काम की बारी आई तो बड़े-बड़े व्यापारियों के किए। ऐसे में जनता भाजपा के इरादे को समझ चुकी है। अब वह उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।अनिल यादव ने कहा कि सपा गरीबों और कमजोरों की पार्टी है। वह उनके हक को लेकर हमेशा लड़ी है। जब भी सपा को सरकार बनाने का मौका मिला तो वह गरीबों, मजलूमों, छात्रों, नौजवानों, किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखरने की दिशा में काम की है,भाजपा के लोग हमारे कामों को अपना काम बता कर झूठ का ढिंढोरा पीट रहे हैं। भाजपा झूठ बोलने की मशीन है। क्षेत्र में सड़कें खस्ताहाल है लेकिन उनका कोई हाल लेने वाला नहीं है। जनता गड्ढों वाली सड़कों से आने जाने के लिए मजबूर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button