प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बदलाव कि बहार-भूपेश बघेल

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी में बदलाव का बहार,कई दलों के नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता ।

लखनऊ।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कई दूसरे दलों के नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल एवं विधायक सोहेल अंसारी जी की उपस्थिति में लखनऊ में कई दलों के नेता कांग्रेस में शामिल हुए।

कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में कानपुर नगर निगम में समाजवादी पार्टी पार्षद दल के नेता हाजी सुहैल अहमद, पार्षद एवं प्रसपा की युवा शाखा के नगर अध्यक्ष राशिद महमूद उर्फ शिब्बू अंसारी, समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद महेंद्र प्रताप सिंह (राजन), समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद आबिद अली और राकेश साहू के अलावा इमरान खान, नूर आलम, मो.आमिर, शाहरुख खान, रिजवानुस्सुभान अंसारी, मो.आकिब अंसारी आदि कानपुर के नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एक तूफान उठ रहा है जो जाति-धर्म की राजनीति को उड़ा ले जाएगा। लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ का नारा गली-गली गूंज रहा है और आबादी आबादी प्रियंका जी के नेतृत्व में यूपी की राजनीतिक संस्कृति बदलने की शपथ ले रही हैं। आज सभी असली देशभक्त कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जिस तरह से दूसरी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, वह बताता है कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी में एक नया सवेरा हो रहा है। कांग्रेस विधायक सोहेल अंसारी ने कानपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करना हर ज़िम्मेदार नागरिक का धर्म है। मुझे खुशी है कि मेरे शहर कानपुर के लोग उनकी आवाज़ सुनकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button