प्राणघातक है योगी सरकार-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ वोट की राजनीति करती है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं समेत जनता के मुद्दों और सवालों से बचने के लिए लगातार झूठ बोल रही है। भगवान राम के नाम पर उसे सिर्फ वोट चाहिए इसलिए दिल्ली से लखनऊ तक और लखनऊ से दिल्ली तक लगातार झूठ बोले जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में किसान, नौजवान और व्यापारी भाजपा सरकार को हटा कर झूठ बोलने वालों का पर्दाफाश करेंगे।
अखिलेश यादव आज समाजवादी विजय रथ यात्रा के नौंवे चरण में जनपद उन्नाव पहुंचे। उन्होंने यहां जीआईसी ग्राउण्ड विधान सभा क्षेत्र उन्नाव के बाद सफीपुर, बाँगरमऊ तथा मोहान विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं में भी विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित किया। उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए एक और भविष्यवाणी की, सुन लीजिए समाजवादी सरकार बनने जा रही है। उन्नाव से इंकलाब होगा। सन् 2022 में बदलाव होगा।

अखिलेश ने उन्नाव के जीआईसी मैदान में समाजवादी रथ यात्रा के दौरान अखिलेश नेभाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हमाने साइकल से चलने वालों के लिए अलग से रास्ता दिया था, वह रास्ता भी योगी सरकार ने खत्म कर दिया। बड़ी संख्या में मजदूर भाई और किसान भाई साइकल से चलते हैं कभी -कभी ऐक्सिडेंट से जान चली जाती है। साइकल से ऐक्सिडेंट होने पर जान जाएगी तो सपा की सरकार बनने पर 5 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।अखिलेश ने आगे कहा न सिर्फ साइकल से मौत बल्कि अगर साड़ के हमले से किसी की मौत हुई तो भी 5 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का अयोध्या में राम मंदिर से कोई लेना-देना नहीं है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद श्री राम मंदिर का निर्माण रोकने की हैसियत किसी में नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को अपमानित करने का काम किया है। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे ने किसानों को कुचलकर मार डाला। किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया जो झूठा निकला। उन्होंने कहा कानपुर, कन्नौज में भाजपा ने अपने ही कारोबारी पर छापा मार दिया। उसके यहां मिला रूपया भाजपाइयों का है। इससे नोटबंदी की विफलता साबित होती है। मुख्यमंत्री जी रोजगार के विज्ञापन दे रहे हैं तो बताए नौजवानों को रोजगार क्यों नहीं मिला?

अक्टूबर-2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृजेंद्र स्वरूप पार्क में मेट्रो परियोजना का शिलान्यास किया था। इस कार्यक्रम में तत्कालीन सांसद मुरली मनोहर जोशी और एम0 वेंकैया नायडू (वर्तमान उपराष्ट्रपति )भी मौजूद थे।


देश-प्रदेश में आज महंगाई बहुत बढ़ गई है। किसानों, गरीबो को महंगी बिजली मिल रही है। भाजपा सरकार गरीबों को धोखा दे रही है। जिस तरह की महंगाई है उससे कमाई आधी हुई है। खाद की बोरी में चोरी हो रही है। प्रदेश में बिजली का एक कारखाना नहीं लगा। मेधावी छात्र-छात्राओं को टेबलेट और लैपटॉप नहीं बांटे गए।अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री को झूठा करार देते हुए कहा कि योगी और भगवाधारी झूठ नहीं बोलते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री योगी से बड़ा झूठा कोई नहीं है। इन्होंने ऑक्सीजन से कमी से हुई मौतों पर भी झूठ बोला। यह प्राणघातक सरकार है। कोरोनाकाल में जब जनता को दवाई, ऑक्सीजन और बिस्तर की जरूरत थी, तब यह सरकार नहीं दे पाई। इस सरकार ने जनता को अनाथ छोड़ दिया। कानपुर, उन्नाव से लेकर गंगा में लाशें ही लाशें दिखाई दे रही थी। इस सरकार में कोरोना काल में मृतकों का अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया। कानपुर मेट्रो का शिलान्यास समाजवादी सरकार में हुआ था। सपा सरकार के शिलान्यास के समय केंद्र के तत्कालीन शहरी विकास मंत्री भी शामिल हुए थे। हमारे साथ शिलान्यास के समय भाजपा के भी जो लोग उस समय मंच पर मौजूद थे आज मंच पर नहीं दिखाई देंगे। अखिलेश यादव ने कानपुर की जनता को मेट्रो के लिए बधाई देते हुए कहा कि सपा सरकार बनेगी तो मेट्रो कानपुर से गंगा पार कर उन्नाव तक लाएंगे।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। मुख्यमंत्री योगी पर तमाम तरह के गंभीर मुकदमे हैं। पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन पर इतने मुकदमे हैं। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों को लैपटॉप देने का वादा किया था लेकिन आज तक लैपटॉप नहीं दिया। सपा सरकार बनने पर किसानों की मदद करेंगे। इलाज सस्ता करेंगे। नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार का इंतजाम करेंगे। सांड के हमले से जिन लोगों की मौत हुई है, उनको 5 लाख रूपया देंगे। साइकिल दुर्घटनाओं में मरे हुए लोगों को भी 5 लाख की आर्थिक मदद देंगे।आज उन्नाव शहर के जीआईसी ग्राउण्ड में समाजवादी पार्टी के झंडे बैनर और पोस्टरों से पटा रहा। हर तरफ लहराते सपा के झंडे और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे। सपा की समाजवादी विजय रथ यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने साधनों से आए। सर्दी और बारिश के बाद भी सपाइयों में भारी जोश और उत्साह दिखाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button