अब जनता का अधिकार क्यों छीन रही भाजपा-अनिल

रोजी-रोटी छीनने के बाद अब जनता का अधिकार छीन रही भाजपा।

राहुल यादव


लखनऊ। राजधानी लखनऊ के केकेसी स्थित सपा कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को निर्देशित करते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव मैं किस तरह से कार्य करना है जिससे पार्टी को मजबूती मिल सके और बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी को जिताया जा सके।अपने चिर परिचित शैली में सपा नेता अनिल यादव ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पहले जनता की रोजी-रोटी का संकट पैदा किया और अब उसी जनता का अधिकार छीनने का काम करने जा रही है भाजपा सरकार के मंसूबे जनता के विरोधी रहे हैं जिससे आज उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है भाजपा सरकार आए दिन नए नए कानून लाकर जनता के अधिकारों को छीनने का काम कर रही है अभी हाल में ही भाजपा सरकार ने निर्वाचन आयोग के पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने का कानून लेकर आई है जिससे आम जनमानस के अधिकारों का हनन होने वाला है।

भाजपा एक-एक करके सब कुछ निजी हाथों में बेच दे रही। हो सकता है कि एक दिन सरकार ही कंपनी के हाथों बिक जाएगी और सरकार आउटसोर्सिंग से चलने लगे।उन्होंने कहा, “जब सब चीजें बिक जाएंगी तो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान में हमें जो अधिकार दिए हैं, वे सब छिन जाएंगे।धोखा देने वाले लोग इतिहास बदलने का दावा करते हैं। यह नाम बदलकर इतिहास बदलना चाहते थे। यह वीरों की धरती है जिनके पूर्वजों ने 1857 की लड़ाई में अंग्रेजों को हिला दिया था। जो नाम बदलेगा उसे चुनाव में जनता बदल देगी।उत्तर प्रदेश की जनता 2022 विधान सभा चुनाव में नाम बदलने वाले को बदलने जा रही है।


समाजवादी नेता अनिल यादव ने सपा सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि समाजवादी सरकार के समय अखिलेश यादव ने किसानों के लिए दो-दो बार कर्ज माफी योजना, किसानों को अनुदान, किसानों को क्रेडिट कार्ड, किसानों का दुर्घटना बीमा, मुफ्त सिंचाई जैसी प्रभावी और लाभदाई योजनाएं चलाई गई थी जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिला था और समृद्धि के रास्ते पर प्रदेश चल पड़ा था वहीं अगर बात की जाए मजदूरों को बीमा व पेंशन अनुदान, मुफ्त साइकिल, मुफ्त दवाई व जांच और प्रदेश में गरीब मजदूर किसान दलित के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा, ड्रेस, मिड डे मील और बेरोजगारों के लिए 121009 सरकारी नौकरियां, छात्रों के लिए 1500000 लैपटॉप, कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन योजना, बेरोजगारी भत्ता जैसी योजनाएं युवाओं और छात्रों के लिए लागू की गई थी।मौके पर सुनील सिंह शिवा राजेंद्र मिश्रा उर्फ नीलू चौधरी शिवराम निषाद सुधीर भारती सीमा धानुक सुरेश अजय विपिन अविनाश जोशी प्रीति पांडे सुरेश यादव नागेंद्र सुरेंद्र विभव सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता और सहयोगी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button