पिछड़ों के साथ धोखा कर रही भाजपा-राजपाल

समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन अयोध्या, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, सीतापुर और मऊ में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पिछड़ों के साथ धोखा कर रही है। भाजपा सरकार की नीति पिछड़ा विरोधी है। संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। वंचित समाज का सम्मान और अधिकार सुरक्षित नहीं है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर ही सामाजिक न्याय लागू होगा। श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही संविधान और लोकतंत्र सशक्त होगा। निषाद बाहुल्य क्षेत्रों में आयोजित चौपाल में डॉ0 कश्यप ने कहा कि निषाद समाज की समस्याओं का समाधान समाजवादी पार्टी की सरकार में ही सम्भव है। जातीय जनगणना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता में है।


कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने 2022 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में सीतापुर महमूदाबाद में पूर्व मंत्री नरेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक लालता प्रसाद निषाद, अयोध्या के गोसाईंगज में आयोजक पूर्व विधायक अभय सिंह, जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष त्रिरूवन प्रजापति, अम्बेडकरनगर के कटेहरी में आयोजक सर्वश्री आशीष पाण्डेय ‘दीपू,‘ पूर्वमंत्री शंखलाल मांझी, जिलाध्यक्ष राम सकल यादव, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष जितेन्द्र निशाद, टांडा में आयोजक सर्वश्री अंगद निषाद पूर्व विधायक, पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, अवधेश निषाद चौपाल कार्यक्रम आयोजक विधायक सुभाष राय, रामू निषाद, अशोक निषाद, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, आजमगढ़ विधानसभा फूलपुर पवई कार्यक्रम आयोजक श्याम बहादुर यादव पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रामू राजभर, दीदारगंज में पूर्व सांसद रमाकांत यादव, विनीत राम, पूर्व विधायक आदिल शेख, मेहनगर में अनिल कुमार वर्मा, रामशरण वर्मा, मऊ में कश्यप निषाद मल्लाह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजक राहुल निषाद, धर्म प्रकाश यादव, चंदन साहनी सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button