मोदी और योगी युग में जो हुआ पहले कभी नहीं हुआ-बृजेश पाठक

देवरिया/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गयी जन विश्वास यात्रा आज पूरे ज़ोर शोर से देवरिया के 6 विधानसभा क्षेत्रों में पहुँची ।यात्रा का जगह-जगह पार्टी के विधायकों, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व आम जनता के द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।जन विश्वास यात्रा के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में जो काम आज हो रहे है,वो काम पहले कभी नहीं हुए, पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी इस प्रदेश की गरीब जनता की सुध नहीं ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांव,गरीब,महिला,नौजवान,किसान सभी के लिये भाजपा की सरकार काम कर रही है।उत्तर प्रदेश सरकार के विधि न्याय और ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री बृजेश पाठक ने जन विश्वास यात्रा के दौरान गौरी बाजार में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि  मोदी और योगी सरकार के किये जनकल्याणकारी कामो का जनता के मन मे इतना विश्वास हो चुका है कि उत्तर प्रदेश से सपा,बसपा का सफाया तय है।उन्होंने कहा कि जन विश्वास यात्रा में भारी संख्या में उमड़ती लोगो की भीड़ यह साफ कह रही है कि 2022 में बुआ-बबुआ फिर साफ़।


बृजेश पाठक ने कहा कि कोरोना काल के समय जब गरीब जनता को मदद की जरूरत थी तब विपक्षी दलों के नेताओं ने खुद को घरों में कैद कर लिया था। केवल भाजपा के कार्यकर्ता ही अपने जान की परवाह किए बगैर सेवा ही संकल्प के साथ हर जरूरतमंद तक पहुंचे उनकी मदद की। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल का यह इलाका दशकों से बदहाली का दंश झेल रहा था लेकिन योगी सरकार में यहां के विकास का अब सिर्फ पूरे उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश भर में बोलबाला है। शिक्षा से लेकर यह इलाका अब चिकित्सा का भी हब बन चुका है।सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि मोदी योगी की दमदार जोड़ी ने जो काम उत्तर प्रदेश में किया है,वो विपक्ष के लिये असम्भव था। आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, काशी कॉरिडोर बन गया।मेडिकल कालेजों का जाल बन रहा है। डबल इंजन की सरकार गरीबो को डबल राशन मुफ्त दे रही है। उन्होंने कहा कि इतने जनहित के काम अब तक किसी अन्य दलों की सरकार में नही हुआ।


सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में विकास का नया इतिहास लिखा जा रहा है।विपक्ष के सारे नामुमकिन और असंभव काम को भाजपा सरकार मुमकिन और सम्भव बना रही है।कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि एक समय था कि प्रदेश को गुंडे-माफिया चलाते थे,आज योगी सरकार में गुंडे-माफिया प्रदेश छोड़ चुके है या जेल में है। माफियाओं द्वारा अर्जित काली संपत्ति पर योगी का बुलडोजर चल रहा है।राज्य सभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि जन विश्वास यात्रा के स्वागत और सभा मे लोगो के मिल रहे आशीर्वाद से यह तय हो चुका है कि 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगो का आभार जताया और 2022 में पुनः एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।इसके पूर्व पीडब्लूडी डाक बंगले से शुरू हुई जन विश्वास यात्रा का कचहरी चौराहे, जिला पंचायत गेट, एसएसबीएल इंटर कालेज के गेट पर, पुरवा चौराहे, अवरा चौरी, बैतालपुर संस्कृत पाठशाला के सामने शंखनाद और पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।रुद्रपुर के बोहबार में राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने भी आम जन मानस के साथ यात्रा का ज़ोरदार स्वागत किया।

गोरखपुर में सभा को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में गुण्डों-माफियाओं की सरकार चल रही थी, चारो तरफ अराजकता का माहौल था, जनता त्रस्त हो चुकी थी। जब से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी, गुण्डे-माफिया भूमिगत हो गये, अपराधियों का ठिकाना सिर्फ जेल में ही है। पूरे प्रदेश में शान्ति का माहौल कायम हुआ है। भाजपा की सरकार गरीबों, शोषित-वंचितों का सम्मान कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी  की सभी योजनायें गाँव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और नौजवानों को ही समर्पित है। यही कारण है कि आज भाजपा की जन विश्वास यात्रा को सभी जनपदों में लाखों की संख्या में जन-समर्थन मिल रहा है। डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि इस जन विश्वास यात्रा का जिस प्रकार से स्वागत किया गया, ये लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की नीतियों के प्रति जनता-जनार्दन का विश्वास है। महिलाओं की भारी संख्या समेत ये जनसैलाब एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का स्पष्ट संकेत है।


भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सांसद जगदम्बिका पाल, सांसद कमलेश पासवान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश खुशहाल हो रहा है, केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें निरन्तर विकास के नये आयाम रच रही हैं, भय, भूख, भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है । अपराधियों पर बुलडोजर चल रहा है। भाजपा सरकार काम के आधार पर जनता का समर्थन अर्जित कर रही है। इस जन विश्वास को जगाये रहना है, यात्रा का संदेश घर-घर तक पहुँचाना है। इस अभूतपूर्व समर्थन से सभी विधानसभाओं में कमल खिलना तय हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button