कांग्रेस मुक्त राजस्थान बनाने का आव्हान

कांग्रेस मुक्त राजस्थान बनाने का आव्हान।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन से पहले संगठन महासचिव चंद्रशेखर का दो दिवसीय अजमेर दौरा।

24 दिसंबर को अजमेर में भाजपा के प्रदेश संगठन महासचिव चंद्रशेखर ने शहर भाजपा के पदाधिकारियों की एक बैठक ली। चंद्रशेखर दो दिवसीय अजमेर प्रवास पर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 15 जनवरी के बाद अजमेर आने का कार्यक्रम है। नड्डा की अजमेर यात्रा के मद्देनजर ही प्रदेश के संगठन महासचिव का अजमेर का दौरा महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की लगातार हार हो रही है। वहीं भाजपा का विजयी रथ आगे बढ़ रहा है। भाजपा की जीत को निरंतर बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार मेहनत करने की जरूरत है। हमें कांग्रेस मुक्त राजस्थान बनाना है। इसलिए कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार के प्रति प्रदेश के लोगों में जबरदस्त नाराजगी है।

कोरोना की दूसरी लहर में जरूरतमंद लोगों की मदद करने में कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल रही। 22 माह बाद होने वाले विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी घर घर पहुंचाई जाए तथा केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलवाया जाए। देश के आम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करते हैं। बैठक में सांसद भागीरथ चौधरी, अजमेर के प्रभारी बीरम देव सिंह, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा, मेयर बृजलता हाड़ा, पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत एवं शहर भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। चंद्रशेखर ने जयपुर रोड स्थित नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का अवलोकन भी किया। यहां यह उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा अजमेर प्रवास के दौरान प्रदेश के 10 भाजपा कार्यालयों का वर्चुअल तकनीक से उद्घाटन भी करेंगे। अजमेर में ही प्रदेश भर के 1600 मंडल अध्यक्षों का सम्मेलन कराने की योजना भी बनाई जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का अजमेर दौरा सफल बनाने के लिए ही चंद्रशेखर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button